अगर पीरियड्स के दौरान दर्द ने मुश्किल बना दिया है जीवन, तो जानें आयुर्वेद से मान्यता प्राप्त ये 2 उपाय, और जानें कब और कैसे करें इनका सेवन।

Posted by

Periods: हर महीने आने वाले मासिक धर्म से महिलाएं चिंतित रहती हैं। कुछ को अनियमितता का सामना करना पड़ता है, तो किसी को दर्द की समस्या होती है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। यह सलाह आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सुभाष गोयल ने दी है, जिन्होंने एक ऐसा नुस्खा साझा किया है जो पीरियड्स के दौरान कई समस्याओं का समाधान कर सकता है। जानिए, उस उपाय के बारे में जिससे आपको लाभ मिलेगा। डॉ. सुभाष गोयल ने कहा कि यदि आप यह उपाय नहीं अपनाते हैं, तो पीरियड्स में होने वाले दर्द से छूट नहीं मिल सकेगी।

पीरियड्स में रामबाण इलाज है ये 2 चीजें

पीरियड्स के लिए रामबाण उपाय के रूप में विशेषज्ञ ने गुड़ और तिल का सेवन सुझाया है। आयुर्वेद के अनुसार, गुड़ शरीर को गर्मी प्रदान करता है और रक्त को साफ करता है, जबकि तिल ऊर्जा, आयरन और कैल्शियम देता है, जो पीरियड्स के दौरान कमजोरी और दर्द को कम करता है।

कैसे पीरियड्स के दौरान करें तिल और गुड़ का सेवन

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ का कहना है कि यदि आप प्रतिदिन एक छोटा चम्मच तिल और समान मात्रा में गुड़ अपने आहार में शामिल करते हैं, तो इससे पीरियड्स की अनियमितता और पीठ दर्द तथा थकान जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है। वास्तव में, मासिक धर्म के कारण महिलाएं अक्सर इन समस्याओं का सामना करती हैं।

Periods के लिए यह उपाय करने से मिलेंगे फायदे

आयुर्वेदिक विशेषज्ञ पीरियड्स के नुस्खे के बारे में बताते हैं कि इसके सेवन को उन दिनों से शुरू करें जब पीरियड्स आने वाले होते हैं। यह नुस्खा शरीर में संतुलन बनाए रखता है और दर्द को कम करता है। यदि आप हर महीने इस दर्द से परेशान हैं, तो आप इसे आजमा सकते हैं, जो महिलाओं के लिए प्रभावी माना गया है। ऐसे में पीरियड क्रैम्प में दवा लेने के बजाय इस आयुर्वेदिक उपाय को ट्राई कर सकते हैं।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए उपायों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि या खंडन नहीं करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights