Xiaomi 17 Ultra फोन का सैटेलाइट संचार फ़ीचर भारतीयों के लिए क्यों होगा फायदेमंद? जानें कैमरा, प्रोसेसर और बैटरी में नए बदलाव।
Xiaomi 17 Ultra : चीनी कंपनी भारत में एक बेहद शक्तिशाली स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर सकती है। इसका नाम शाओमी 17 अल्ट्रा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 26 दिसंबर को पेश किया जा सकता है। फोन की कीमत लगभग 80 हजार रुपये हो सकती है। कहा जा रहा है कि इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC का प्रोसेसर होगा। इसके अलावा, कंपनी इसमें एक पावरफुल कैमरा और सैटेलाइट कम्युनिकेशन फीचर भी दे सकती है, जो बिना मोबाइल नेटवर्क के फोन का संचालन करता है। यदि यह फीचर भारत में उपलब्ध होता है, तो यूजर्स को बड़े फायदे मिल सकते हैं। यह फोन शाओमी 17 सीरीज का हिस्सा है, जिसमें पहले ही Xiaomi 17, 17 Pro और 17 Pro Max लॉन्च हो चुके हैं। अब कंपनी इसका अल्ट्रा मॉडल पेश करने जा रही है। यह पहले चीन में फिर वैश्विक स्तर पर उपलब्ध होगा।
Xiaomi 17 Ultra में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट हो सकता है
शाओमी 17 अल्ट्रा के संभावित फीचर्स में सैटेलाइट कनेक्टिविटी सपोर्ट शामिल हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत और अन्य देशों में बिना नेटवर्क के भी काम करेगा। इस फीचर के जरिये फोन सेटेलाइट से कनेक्ट होता है, जो उन क्षेत्रों में भी कार्य करेगा जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचता। इससे दूरदराज के क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा।
शाओमी 17 अल्ट्रा फोन के संभावित बैटरी, प्रोसेसर और कैमरा
शाओमी 17 अल्ट्रा में Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC जैसा मल्टीटास्किंग प्रोसेसर हो सकता है। इसे एंड्रॉइड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम से लैस किया जा सकता है। साथ ही, इसमें 16 GB रैम और 512 GB से लेकर 1 TB स्टोरेज विकल्प मिल सकते हैं। कंपनी इसमें 7,000mAh की बैटरी दे सकती है। इसके साथ 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग भी उपलब्ध हो सकता है। शाओमी 17 अल्ट्रा में 6.85 इंच की AMOLED LTPO डिस्प्ले होने की उम्मीद है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 50 मेगापिक्सल OmniVision OV50X मेन सेंसर और 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। इसके साथ ही, इसमें एआई फीचर्स भी हो सकते हैं।
शाओमी 17 अल्ट्रा की अनुमानित कीमत
शाओमी 17 अल्ट्रा की कीमत को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी कीमत लगभग 82,000 रुपये हो सकती है। यह फोन आईफोन 17 प्रो, गूगल पिक्सल 10 और सैमसंग गैलेक्सी एस25 अल्ट्रा जैसे मॉडलों से प्रतिस्पर्धा कर सकता है।
