Lemon Tea: ठंड के मौसम में लोग चाय के आनंद में लीन रहते हैं। कई लोग अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए नींबू की चाय का सेवन करते हैं। ऐसे में क्या सर्दी में इसे पीना सही है? आइए जानते हैं। बता दें, नींबू की चाय में विटामिन सी, पोटैशियम और बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पेट से लेकर त्वचा तक को काफी लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन सर्दी में इसके सेवन का शरीर पर क्या असर पड़ता है, यह जानने के लिए आगे पढ़ें।
Lemon Tea क्या सर्दी में पी सकते हैं?
अगर आप ठंड में दूध या पत्तियों वाली चाय नहीं पीना चाहते तो लेमन टी एक बेहतरीन विकल्प है। यह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत फायदेमंद होती है। इसमें एंटी वायरल गुण होते हैं, जो सर्दी में खांसी, जुकाम और बुखार जैसी गंभीर बीमारियों से बचाते हैं। इसे यदि निहार मुंह पीया जाए तो यह पेट और पाचन के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें अदरक मिलाकर पीने से यह शरीर को गर्म रखती है और ठंड लगने से भी बचाती है। बिना चीनी के नींबू की चाय का सेवन वजन घटाने में सहायक होता है, यह शरीर के खराब रसायनों को बाहर निकालती है और मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखती है। इसीलिए आप सर्दी में बढ़ते वजन से बच सकते हैं।
नींबू की चाय कैसे बनाएं?
नींबू की चाय सर्दियों के लिए एक बहुत अच्छा विकल्प है। सवाल यह है कि इसे दिन में कितनी बार पीना चाहिए? तो आपको बता दें कि इसे 3 से 4 कप पी सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि चीनी या शहद का उपयोग कम से कम करें। इसे खाने के 30 मिनट बाद पीना बेहतर होता है। नींबू की चाय बनाने के लिए उबलते पानी में अदरक को कूटकर डालें, फिर उसमें आधा नींबू मिलाएं। इसके बाद एक सीमित मात्रा में शहद मिलाना सही रहता है। यह विंटर हेल्थ के लिए बहुत लाभप्रद है।
किन लोगों को नींबू की चाय पीने से बचना चाहिए?
यदि आपको ब्लड प्रेशर, अल्सर और एसिडिटी की समस्या है या आप गर्भवती हैं या स्तनपान करा रही हैं, तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय सलाह केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में प्रस्तुत तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार को अपनाने से पहले हमेशा डॉक्टर से परामर्श लें।








Leave a Reply