Dipu Chandra Das: ‘सरेआम जिंदा जलाने की घटना…; बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही क्रूरता पर बीजेपी का बयान; क्या मोहम्मद यूनूस की सरकार की खतरनाक शुरुआत हो गई है?
Dipu Chandra Das: भारत का पड़ोसी देश बांग्लादेश एक बार फिर से जल उठता है। यह हिंसा 32 वर्षीय युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद शुरू हुई है। यहां तक कि वहां मौजूद अल्पसंख्यकों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में बांग्लादेश के हिंदू, जिनका नाम दीपू चंद्रा दास था, को एक भीड़ ने सार्वजनिक रूप से पहले फांसी दी और फिर जिंदा जला दिया।
दरअसल बांग्लादेश के कई क्षेत्रों में हिंसा फैल गई है, जिसके चलते भयानक आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसकी शुरूआत कट्टरपंथी संगठन इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद हुई, जिसे 12 दिसंबर को ढाका में बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारी थी।
हिंदुओं पर हो रही बर्बरता पर बीजेपी का फूटा गुस्सा
बीजेपी पश्चिम बंगाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “बांग्लादेश में कल रात एक हिंदू, दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मार डाला गया, फांसी दी गई और जलाया गया। यह घटना केवल दीपू चंद्र दास की नहीं है।

यह हरगोबिंदो दास और चंदन दास की भी कहानी है, जिन्हें ममता बनर्जी के शासन में पश्चिम बंगाल में इसी प्रकार की नियति का सामना करना पड़ा था। चाहे वह पश्चिम बंगाल का मामला हो या बांग्लादेश का, हिंदू होने के कारण इनकी हत्या की गई। इसके अलावा बीजेपी ने ममता सरकार पर भी निशाना साधा है, क्योंकि कई रिपोर्टों में कहा गया है कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी रहते हैं।
क्या मोहम्मद यूनूस सरकार की उलटी गिनती शुरू!
बात यह है कि बांग्लादेश में एक बार फिर से एक हिंदू, दीपू चंद्र दास को पीट-पीटकर मारा गया, फांसी दी गई और जलाया गया। यह कोई नई घटना नहीं है। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर लगातार जुल्म हो रहा है। इस स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या मोहम्मद यूनूस की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। ज्ञात हो कि बांग्लादेश में फरवरी में चुनाव होने वाले हैं, जिसके पहले यह हिंसा देखी जा रही है। मोहम्मद यूनूस की अंतरिम सरकार भारत के खिलाफ लगातार विष वमन कर रही है। अब यह देखना होगा कि भारत का अगला कदम क्या होगा?
