मनोरंजन

प्रणीत मोरे ने Gaurav Khanna की तुलना में उठाया मजाक, जानें क्यों बोले ‘बिग बॉस 19 विनर को बाल कटवाने का रखा था…’

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 के फाइनलिस्ट, प्रणीत मोरे अब अपने स्टैंडअप कॉमेडी के चलते दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गए हैं। इस एपिसोड में बिग बॉस 19 के कई प्रतियोगियों ने भाग लिया, जिसमें बसीर अली से लेकर नेहल चुडासमा, गौरव खन्ना जैसे टैलेंटेड चेहरे शामिल थे। इस दौरान, प्रणीत मोरे ने बिग बॉस 19 के विनर की मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा कह दिया, जिसने सभी दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर दिया। आइए देखें वीडियो, जिसमें प्रणीत मोरे ने अपनी कॉमेडी से लोगों का दिल जीत लिया है।

Gaurav Khanna की जीत पर प्रणीत मोरे का क्या कहना है

प्रणीत मोरे ने इस मौके पर कहा कि पूरा बिग बॉस सीजन उनके और गौरव खन्ना के साथ में ही गुजरा। गौरव के बारे में चर्चा करते हुए, प्रणीत ने कहा, “हमेशा हम कहते थे कि अंत में हम दोनों ही रहेंगे। जब मैं बाहर हुआ, तो मैं थोड़ा सा उदासी महसूस कर रहा था कि यह बात नहीं हो पाई। गौरव की जीत पर मुझे खुशी हुई और यह महसूस हुआ कि यह मेरी जीत भी है, क्योंकि मैं उन्हें एक बड़ा भाई मानता था। जब मैं बाहर आया, तो मुझे नहीं पता था कि क्या चल रहा है।”

प्रणीत मोरे ने बिग बॉस 19 के विनर का मज़ाक बना दिया

गौरव खन्ना पर बात करते हुए प्रणीत ने बताया, “बाहर सब लोग कह रहे थे कि गौरव तो जीत गया लेकिन असली विनर तो प्रणीत है, क्योंकि उसने दिल जीता है। मैं सोच रहा था कि गौरव भाई विनर हैं क्योंकि उन्होंने ट्रॉफी जीती है, तो मुझे बहुत अच्छा लगा। ऐसा लगा कि मैंने जिंदगी में कुछ हासिल कर लिया क्योंकि मैं बिग बॉस के विनर के बाल काटने का मौका पाया।” यह सुनते ही सभी दर्शक हंसने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights