पॉलिटिक्स

जावेद अख्तर का बयान वायरल: Nitish Kumar के हिजाब खींचने पर बवाल के बीच बुर्का के खिलाफ क्यों बोले गीतकार?

Nitish Kumar: पटना से लेकर दिल्ली और कोलकाता तक बिहार सीएम के हिजाब खींचने के मामले में चर्चा तेज है। इसी बीच, प्रसिद्ध गीतकार और पचकथा लेखक जावेद अख्तर का एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस बयान में गीतकार हिजाब के खिलाफ अपनी बात को स्पष्टता से रखते हुए नजर आ रहे हैं। इसे बिहार सीएम नीतीश कुमार के हिजाब खींचने के मामले से जोड़ा जा रहा है। जावेद अख्तर मुस्लिम महिलाओं के सवालों का जवाब देते हुए बुर्के और हिजाब की आलोचना करते हैं, सवाल उठाते हैं कि ‘आपको अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए? आपको क्यों शर्मिन्दा होना चाहिए?’ उनके अनुसार, मुस्लिम महिलाओं का ब्रेनवॉश किया गया है।

बुर्के के खिलाफ मुखर हुए गीतकार जावेद अख्तर!

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर गीतकार जावेद अख्तर को मुस्लिम महिला के सवालों का जवाब देते देखा जा सकता है। यह वीडियो किसी इवेंट से जुड़ा है, जिसकी पुख्ता जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

जावेद अख्तर ने मुस्लिम महिलाओं के चेहरा ढकने पर कहा कि “आपको अपने चेहरे पर शर्म क्यों आनी चाहिए? आपको क्यों शर्मिंदा होना चाहिए? मैंने माना कि बहुत रिवीलिंग कपड़े, चाहे वो पुरुष पहनें या महिलाएं, वो गरिमापूर्ण नहीं हैं। यदि एक पुरुष शॉर्ट या स्लीवलेस टी-शर्ट में ऑफिस या कॉलेज आता है, तो यह ठीक नहीं है। उचित कपड़े पहनना चाहिए। महिला को भी डीसेंटली ड्रेस होना चाहिए। लेकिन किस कारण पर वह अपना चेहरा ढक लेती है?”

जावेद अख्तर ने आगे कहा “उसके (मुस्लिम महिला) चेहरे में ऐसा क्या भद्दा, अश्लील है, जो ढका हुआ है। यह क्यूं है? ये पीयर प्रेशर है। एक विकल्प दिया गया है। उसका ब्रेनवॉश किया गया है। अगर वो कहती है कि मैं अपनी मर्जी से कर रही हूं, तो उसका ब्रेनवॉश किया गया है। उसे पता है कि उसके जीवन में कुछ लोग हैं जो इसको सराहेंगे। अगर आप उसे छोड़ देंगे, तो कोई भी आदमी अपना चेहरा क्यों ढकेगा? क्या उसे अपने चेहरे से नफरत है? क्या उसे अपने चेहरे से शर्म आती है? क्यों?”

यह वीडियो अनुभव मान आईटीवी के इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया गया है, जिसे 15,000 से अधिक लोगों ने लाइक किया है और लाखों लोगों ने देखा है।

सीएम Nitish Kumar के हिजाब खींचने पर मचा हो-हल्ला!

पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक महिला आयुष डॉक्टर का हिजाब खींच दिया था। महिला की पहचान डॉक्टर नुसरत परवीन के रूप में हुई है, जिन्होंने बिहार छोड़ने का फैसला लिया है। बिहार सीएम की इस हरकत पर काफी हंगामा हुआ है। बिहार के अलावा दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई सहित कई बड़े शहरों में इसकी चर्चा हो रही है। इस पर प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और लोग नीतीश कुमार की आलोचना या समर्थन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights