मनोरंजन

Akshaye Khanna क्या सलमान खान और शाहरुख खान से खुद को कमतर समझते हैं? जानें सफलत और सितारों पर इस दिग्गज अभिनेता का दृष्टिकोन

Akshaye Khanna: बॉलीवुड की दुनिया से लंबे समय तक अनुपस्थिति के बाद अक्षय खन्ना ने पहले छावा और फिर रणवीर सिंह की धुरंधर में शानदार वापसी की है। अपने किरदार से उन्होंने उन सभी की बोलती बंद कर दी जो उन्हें सफलतम सितारों की श्रेणी में नहीं मानते थे, लेकिन अक्षय खन्ना का स्टार और सफलता के बारे में अपना एक नजरिया है। क्या वह सलमान खान और शाहरुख खान से खुद को कमतर समझते हैं? आइए जानते हैं धुरंधर एक्टर ने इस विषय में क्या कहा जो चर्चा का विषय है और सफलता के साथ-साथ स्टारडम के बारे में उनका नजरिया क्या है, जो वाकई विशेष है।

क्या खुद को सुपरस्टार मानते हैं Akshaye Khanna

अक्षय खन्ना ने कहा, “एक अभिनेता के रूप में, फिल्में ही आपको सुपरस्टार बनाती हैं। स्टार बनने के लिए आपको ग़दर, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, या हम आपके हैं कौन! जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में चाहिए होती हैं। आप अपनी पूरी कोशिश कर सकते हैं, लेकिन ये फिल्में आपको मिलेंगी या नहीं, यह आपके नियंत्रण में नहीं है।” इसके अलावा, धुरंधर एक्टर ने सफलता को व्यापार के साथ तुलना करते हुए कहा कि यह 500 करोड़ के बिज़नेसमैन जैसा है। लेकिन जब तक आप रतन टाटा या धीरूभाई अंबानी नहीं बन जाते, क्या इसका मतलब है कि आप सफल नहीं हैं? अगर मैं शाहरुख खान नहीं बनता, तो क्या इसका मतलब है कि मैंने सफलता नहीं देखी या स्टार नहीं बना?”

क्या अपनी जिंदगी में खुश नहीं हैं अक्षय खन्ना

जब धुरंधर एक्टर अक्षय खन्ना से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी अपने टैलेंट के बावजूद पारंपरिक सुपरस्टारडम न पा पाने पर निराशा हुई है, तो उन्होंने कहा, “भगवान ने मुझे क्या नहीं दिया है?” मेरा स्वभाव शांत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं खुश नहीं हूं। यदि लोग ऐसा सोचते हैं, तो यह उनकी भूल है क्योंकि उनके लिए सफलता और स्टारडम के मायने अलग हैं।”

गौरतलब है कि फिलहाल अक्षय खन्ना धुरंधर में रहमान डकैती के किरदार में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 411 करोड़ की कमाई कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights