OnePlus 15R 5G: घर पर ही मिलेगा सिनेमाई अनुभव, ये 3 एडवांस फीचर्स खरीदने के लिए करेंगे प्रेरित; जानें पूरी जानकारी

OnePlus 15R 5G: फोन निर्माता वनप्लस एक नया फोन पेश कर रहा है, जो घर पर ही सिनेमाई अनुभव देने में सक्षम है। हां, कंपनी ने पुष्टि की है कि वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल 165Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। कंपनी का दावा है कि यह रिफ्रेश रेट इस सेगमेंट में पहली बार प्रस्तुत किया जा रहा है। इस फीचर से यूजर्स को स्मूद विजुअल्स मिलेंगे, जो बेहतरीन स्क्रीन अनुभव प्रदान करेंगे। अगर आप लंबे समय तक वीडियो या गेमिंग का आनंद लेते हैं, तो यह फीचर आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

OnePlus 15R 5G की आज है लॉन्चिंग

मोबाइल निर्माता ने सूचित किया है कि वनप्लस 15आर 5जी फोन 17 दिसंबर 2025 को शाम 7 बजे भारत में आधिकारिक रूप से लॉन्च किया जाएगा। इस तरह आज की लॉन्चिंग के बाद लोगों का लंबा इंतजार खत्म हो जाएगा।

3 चिपसेट देंगे शानदार परफॉर्मेंस

आपकी जानकारी के लिए बताना चाहता हूं कि वनप्लस 15आर 5जी फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर होगा। यह चिपसेट अब तक की सबसे ताकतवर चिपसेट है। इसके साथ-साथ कंपनी ने जी2 वाईफाई चिप और टच रिस्पॉन्स चिप को भी शामिल किया है। इस प्रकार इस फोन में तीन चिपसेट का उपयोग किया जाएगा।

बड़ी बैटरी बनाएगी धमाल

स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि उनके आने वाले फोन में 7400mAh की बैटरी दी जाएगी। यह बैटरी सेगमेंट में सबसे बड़ी है। कई रिपोर्टों के अनुसार, यह फुल चार्ज पर एक दिन से अधिक चल सकती है। इससे यूजर्स को बार-बार फोन चार्ज करने में से राहत मिल सकती है।

विशेष फीचर से आंखों को मिलेगी बड़ी राहत

इसके अलावा, वनप्लस ने कहा है कि वनप्लस 15आर 5जी फोन में आंखों की सेहत का ध्यान रखने के लिए बेहतर स्क्रीन कोटिंग की गई है। इससे फोन की ब्लूलाइट्स आंखों पर कम प्रभाव डालेंगी, जिससे आंखों में दर्द जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

स्पेक्स वनप्लस 15आर 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज 12GB-256GB
डिस्प्ले 6.83 इंच
रिफ्रेश रेट 165Hz
बैटरी 7400mAh
चार्जर 80W
रियर कैमरा 50MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा 32MP

वनप्लस 15आर 5जी की संभावित कीमत

कई हालिया रिपोर्टों के अनुसार, वनप्लस 15आर 5जी के 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की संभावित कीमत लगभग 52000 रुपये रहने की संभावना है। हालांकि, यह जानकारी अटकलों पर आधारित है। सटीक कीमत के लिए लॉन्च की प्रतीक्षा करनी होगी।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights