Anurag Dhanda: गोवा में राजनीतिक उठा-पटक जारी है। नाइट क्लब में आग लगने से सरकार की भूमिका पर कई प्रश्न उठ खड़े हुए हैं। लुथरा ब्रदर्श की गिरफ्तारी भी चर्चा का विषय बनी, और विपक्ष गोवा सरकार पर जोरदार तरीके से हमला कर रहा है। इन घटनाओं के बीच, गोवा सरकार के पूर्व मंत्री दिलीप पारुलेकर का एक बयान तेजी से चर्चा का केंद्र बनता जा रहा है। आप नेता अनुराग ढंडा ने दिलीप पारुलेकर के बयान को उद्धृत करते हुए सीएम प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। अनुराग ढंडा ने गोवा में राजनीतिक हलचल के बीच सरकार पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। पूर्व मंत्री के साथ आप नेता के आरोपों ने भी खास ध्यान खींचा है।
आप नेता Anurag Dhanda का गोवा सरकार पर कटाक्ष
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनुराग ढंडा ने गोवा सरकार पर जोरदार आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाया है।
आप नेता के आधिकारिक एक्स हैंडल से एक समाचार डिबेट की क्लिप साझा की गई है। इस क्लिप में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गोवा सरकार में मंत्री रहे दिलीप पारुलेकर की आवाज सुनी जा सकती है। पूर्व मंत्री के बयान को उद्धृत करते हुए अनुराग ढंडा ने लिखा है, “गोवा में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने अपनी ही सरकार में गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। एक नेता ने कहा कि उन्होंने ऐसी भ्रष्ट सरकार पहले कभी नहीं देखी। इससे पहले दो मंत्री भी इसी तरह के आरोप लगा चुके हैं। गोवा की जनता स्वच्छ और ईमानदार सरकार की मांग कर रही है।”
राजनीतिक हलचल के बीच पूर्व मंत्री का बयान चर्चा का विषय
राजधानी पणजी से 25 किलोमीटर दूर अरपोरा में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में आग लगने के बाद से गोवा में सियासी हलचल जारी है। विपक्ष इस मुद्दे पर गोवा सरकार को घेरने में लगा है। इसी बीच, दिवंगत नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर परिकर की सरकार में मंत्री रहे दिलीप पारुलेकर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। सीनियर बीजेपी नेता ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए भ्रष्टाचार की बात की है। उनका कहना है कि गोवा में हफ्ता वसूला जा रहा है और अफसरशाही हावी है। दिलीप पारुलेकर का यह बयान अब चर्चा का विषय बन चुका है, और अनुराग ढंडा सहित कई अन्य नेताओं ने इसे लेकर सीएम प्रमोद सावंत की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है।



