Premanand Maharaj: वृंदावन की सड़कों पर आज सुरक्षा व्यवस्था पहले के मुकाबले अधिक सुदृढ़ नजर आई। इसका मुख्य कारण विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का मथुरा दौरा है। दरअसल, क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज श्री राधे केली कुंज आश्रम में गुरु प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस मुलाकात का वीडियो भजन मार्ग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। दोनों सेलेब्स और गुरुजी के बीच लगभग 12 मिनट 44 सेकंड की बातचीत हुई। प्रेमानंद महाराज के दरबार से आई इस विशेष क्षण को लोग बहुत रुचि के साथ देख रहे हैं और चर्चाओं का सिलसिला जारी है।
गुरु Premanand Maharaj का आशीर्वाद लेने आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का
भजन मार्ग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर प्रेमानंद महाराज और विराट कोहली-अनुष्का शर्मा के बीच हुई मुलाकात का वीडियो साझा किया गया है।
वीडियो में गुरुजी अपने शिष्यों के समान क्रिकेटर और एक्ट्रेस से संवाद करते दिखाई दे रहे हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि “विश्वास के बिना भक्ति नहीं मिलती है और बिना भक्ति के सद्गति नहीं प्राप्त होती है। भगवान को नौकर नहीं समझना चाहिए। या तो कठोर तपस्या से भगवान को प्राप्त करें या फिर भगवान के अपने बनें। अपनेपन होने पर आवश्यकताओं की पूर्ति स्वयं हो जाएगी।”
इसके अलावा प्रेमानंद महाराज ने बातचीत को जारी रखते हुए कहा कि “गृहस्थ हो या फिर विरक्त, भगवान हम सबकी व्यवस्था करते हैं। मन में अहंकार कभी नहीं लाना चाहिए कि यह सब मैं कर रहा हूं। यह सोचना चाहिए कि भगवान के आश्रय में आने पर ही व्यवस्था हो रही है।” गुरु प्रेमानंद की बातें सुनकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों प्रसन्न दिखाई दिए।
प्रेमानंद महाराज का विराट-अनुष्का को गुरु मंत्र!
राधा केली कुंज में संवाद के दौरान प्रेमानंद महाराज ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को एक महत्वपूर्ण गुरु मंत्र दिया। गुरु प्रेमानंद ने कहा कि “हमें यही कहना चाहिए कि मैं आपसे मिलना चाहता हूं, अब मुझे कुछ नहीं चाहिए, अब मुझे आप चाहिए, और यदि आप मिल जाएं तो सभी सुख मिल जाएंगे।” प्रेमानंद महाराज की इस बात पर अनुष्का शर्मा ने कहा कि वह आपके हैं। इसके बाद गुरुजी ने उत्तर देते हुए कहा कि हम सब ‘श्री जी’ के हैं। गुरु प्रेमानंद जी ने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ अन्य सभी भक्तों को एक-दूसरे का हाथ पकड़कर आगे बढ़ने का मंत्र दिया है。



