Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल का परिवार और घर पहली बार प्रकट, पिता से मुलाकात करते हुए कंटेस्टेंट को देख लोग क्यों हंस रहे हैं? जानें यहाँ!
Tanya Mittal : बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित और वायरल कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के घर और परिवार को देखने का इंतजार लोगों ने पूरे सीजन किया। लेकिन अब ये इंतज़ार खत्म हो गया है। क्योंकि सलमान खान का रिएलिटी शो खत्म होने के बाद पहली बार तान्या ग्वालियर अपने घर पहुंची। जहां उनका भव्य स्वागत हुआ, लेकिन जिस तरह से वह अपने माता-पिता से मिली हैं, उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स की हंसी नहीं रुक रही। कोई उनकी मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहा है तो कोई कह रहा है कि, उनकी ड्रामा अभी खत्म नहीं हुआ।
Tanya Mittal का घर परिवार पहली बार कैमरे पर
तान्या मित्तल ने बिग बॉस 19 में अपनी रईसी के कई किस्से सुनाए हैं, जिसके कारण उन्हें ट्रोल किया गया और शो को टीआरपी मिली। वर्तमान में काफी लोग उन्हें फेक बता रहे हैं।
वीडियो देखें
शो खत्म होने के बाद तान्या मित्तल अपने घर वापस आई हैं, इसका वीडियो सामने आया है। इसमें उन्हें अपने पिता के गले लगाते हुए देखा जा सकता है और वह कह रही हैं कि, लोगों ने उन्हें बहुत कुछ कहा, लेकिन उन्होंने पिता का नाम नहीं लिया। वह बच्चों की तरह रो रही हैं और आस-पास कई रिश्तेदार मौजूद हैं। यह पहली बार है जब तान्या के परिवार और उनके घर के आस-पास का हिस्सा कैमरे में कैद हुआ है। तान्या मित्तल को रोता हुआ देखकर उनके परिवार वाले संभाल रहे हैं। यह एक इमोशनल क्षण है, लेकिन लोगों की हंसी नहीं रुक रही। वे तान्या मित्तल को इस तरह परिजनों से मिलते देखकर काफी मजे ले रहे हैं।
पिता से मिलती तान्या मित्तल को देख यूजर्स को आ रही हंसी
परिजनों से मिलती बिग बॉस सीजन 19 की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल का यह वीडियो tellymasala नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला गया है। इस वीडियो पर थोड़ी देर में ही कई सौ व्यूज आ चुके हैं। साथ ही, बहुत सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘यहां भी बिग बॉस चल रहा है।’ दूसरा लिखता है, ‘इसके ड्रामे का अंत नहीं हो रहा है।’ तीसरा लिखता है, ‘जिसका नाम नहीं लिया उसे कोई जानता है क्या, ये दुनिया की पहली इंसान है जिसे रोते देख किसी को दया नहीं आती, उल्टा हंसी आती है।’
