Dhurandhar Box Office Collection Day 10: ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 10वें दिन एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसे साल 2025 में अब तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म नहीं बना पाई है। रणवीर सिंह की इस फिल्म में सबसे अधिक सराहना अक्षय खन्ना के रहमान डकैत के किरदार की हो रही है। आदित्य धर की इस फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. मधन जैसे प्रमुख कलाकार मौजूद हैं, लेकिन अक्षय खन्ना की अदाकारी ने दर्शकों को प्रभावित किया है। यही कारण है कि, रिलीज के 10वें दिन इसमूवी ने अपने अब तक के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ सभी प्रतिद्वंद्वियों को चुप कर दिया है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 10 देख चौंक जाएंगे
‘धुरंधर’ का बजट लगभग 280 करोड़ रुपए है। लेकिन रिलीज के 10 दिन में इस फिल्म ने भारत में कुल 351.75 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। वहीं, 10वें दिन इस मूवी ने 59 करोड़ की अद्भुत कमाई दर्ज की है।

रविवार का दिन निर्माताओं के लिए खास रहा। साल 2025 की हिट मूवी ‘छावा’ और ‘सैयारा’ ने भी दूसरे हफ्ते में इतना कलेक्शन नहीं किया था। ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 400 करोड़ पार कर चुका है, और यह मूवी जल्द ही 500 करोड़ की गति की ओर अग्रसर है। इन आंकड़ों को Sacnilk ने जारी किया है। साल 2024 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रुल’ ने रिलीज के 10वें दिन 63.3 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
‘धुरंधर’ की स्टोरी और रिकॉर्ड
‘धुरंधर’ की कहानी एक भारतीय जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पाकिस्तान में आतंकवादियों की गतिविधियों पर नजर रखता है। इसमें पाकिस्तान के गैंगस्टर रहमान डकैत की कहानी भी शामिल है। यह फिल्म एक्शन और हिंसा से भरी हुई है, और इसकी कहानी और अभिनेताओं की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि, ‘धुरंधर’ ने इतनी बड़ी कमाई की है। रिलीज के 10वें दिन 59 करोड़ रुपए की कमाई कर इसने एक नया इतिहास रच दिया है।



