Congress Rally: वोट चोर गद्दी छोड़ के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने आज दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन किया है। हालांकि इस रैली में महागठबंधन को शामिल नहीं किया गया। सूत्रों के अनुसार, देशभर से कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली आ रहे हैं इस महारैली का हिस्सा बनने के लिए। वहीं बीजेपी ने स्पष्ट किया है कि इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होगा। ये बात महत्वपूर्ण है कि दिल्ली की सर्दी के बीच चुनावी माहौल काफी गर्म हो रहा है। बता दें कि इस रैली की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बिहार में निराशाजनक परिणामों के बावजूद कांग्रेस में सुधार नहीं हुआ है?
बिहार चुनाव में निराशाजनक परिणामों के बाद भी कांग्रेस में सुधार नहीं
हाल ही में बिहार चुनाव सम्पन्न हुए थे, जिसमें कांग्रेस को गंभीर हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी के नेतृत्व पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी कारण से वोट चोर गद्दी छोड़ के अंतर्गत रामलीला मैदान में होने वाली रैली में महागठबंधन को शामिल नहीं किया गया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि महागठबंधन के अंदर आंतरिक मतभेद शुरु हो चुके हैं। सूचना के अनुसार, ‘वोट चोर गद्दी छोड़ो’ महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा पार्टी के कई वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंच रहे हैं और इस महारैली में शामिल होने के लिए तैयार हैं।
Congress Rally को लेकर सचिन पायलट ने वीडियो साझा किया
कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पार्टी महासचिव का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी ‘वोट चोरी’ के खिलाफ एक बड़ी रैली का आयोजन कर रही है।
‘वोट चोर – गद्दी छोड़’ रैली का उद्देश यह है कि चुनाव आयोग लंबे समय से निष्पक्षता के साथ कार्य नहीं कर रहा है। मेरी आपसे अपील है कि इस ‘वोट चोरी’ को रोकने के लिए आप सभी रामलीला मैदान में जुटें।” इसके अलावा, पार्टी के कई प्रमुख नेताओं ने अपने एक्स हैंडल से ट्वीट कर लोगों को बड़ी संख्या में आने के लिए प्रेरित किया है। हालांकि अब देखना होगा कि कांग्रेस की यह महारैली कितनी सफल होती है और इसके प्रभाव आने वाले राज्य चुनावों में दिखाई देते हैं या नहीं।



