Lifestyle

Paya Soup Recipe: This Hearty Paya Soup Revitalizes Your Bones in Winter – Easy to Make at Home in Minutes!

Paya Soup Recipe: सर्दियों में नॉनवेज प्रेमियों के लिए बकरे के पायों को अत्यधिक फायदेमंद माना जाता है। बकरे का मांस न केवल पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है, बल्कि इसके चारों पैरों का सेवन भी अत्यंत लाभकारी है। इनमें हड्डियों को मजबूत करने वाले कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बकरे के पायों में अमीनो एसिड, कोलेजन, जिलेटिन, प्रोटीन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यदि आप सर्दियों में हड्डियों के दर्द से परेशान हैं, तो रोज़ाना पाया सूप का सेवन करें। इसे खरोड़े का सूप भी कहा जाता है। इससे आपकी हड्डियाँ मजबूत होंगी और ठंड से राहत मिलेगी।

पाया रेसिपी बनाने की सामाग्री

बकरे के खरोड़े -4
1 बड़ा चम्मच सरसों का तेल
3 प्याज़
एक बड़ा अदरक का पेस्ट
एक बड़ा चम्मच लहसुन का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच जीरा/गरम मसाले
स्वादानुसार नमक, मिर्च, धनिया और हल्दी।
पानी आवश्यकतानुसार
गार्निश के लिए हरा धनिया और कटा नींबू

Paya Soup Recipe बनाने का आसान तरीका

बकरे के खरोड़े आप किसी भी नॉनवेज की दुकान से खरीद सकते हैं। सबसे पहले अपनी आवश्यकता अनुसार पायों को खरीद लें। फिर इन्हें अच्छे से साफ करके गैस या आग पर भून लें।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: GreatIndianAsmr

प्रेशर कुकर में तेल या घी डालें। इसमें साबुत गरम मसाले डालें। फिर प्याज़, लहसुन, अदरक, और टमाटर के पेस्ट को डालकर अच्छे से पकाएँ। इसके बाद खरोड़े डाल दें। फिर स्वादानुसार नमक, मिर्च, हल्दी, धनिया और अन्य गर्म मसाले डालें। अब प्रेशर कुकर में पायों और आवश्यकतानुसार पानी डालें। इसके बाद खरोड़ों के गलने तक 10 से 12 सीटी लगा लें। अंत में हरे धनिए की पत्तियों से सजाएँ। रोज़ाना इसका सेवन करने से हेल्थ बेहतर रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights