Lifestyle

श्वेता तिवारी योगा से क्यों रखती हैं दूरी? जानें उनके जिम और फिटनेस रूटीन की असली कहानी।

Shweta Tiwari: श्वेता तिवारी निश्चित रूप से इंडस्ट्री की यंग मॉम की लिस्ट में शामिल हैं, जो अपने फैंस को फिटनेस और खूबसूरती का दीवाना बना देती हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि वह अपने फिटनेस को कैसे बनाए रखती हैं? भारती सिंह के पॉडकास्ट में श्वेता ने बताया कि वह वर्कआउट भी करती हैं, लेकिन योग के दौरान उन्हें कौन सी परेशानी होती है। आइए जानते हैं इस बारे में actress ने क्या कहा, जो आपको हैरान कर सकता है। पलक तिवारी की मां श्वेता तिवारी की फिटनेस का राज क्या है।

क्या खुद को फिट रखने के लिए जिम जाती है Shweta Tiwari

Credit- @BhartiTvPodcastClips

45 साल की श्वेता तिवारी से जब भारती सिंह पूछते हैं कि क्या आप वर्कआउट और जिम करती हैं, तो श्वेता का जवाब होता है कि हां। वह बताती हैं कि उन्होंने पिलेट्स से शुरुआत की है। हालाँकि, यह वीडियो पहले का है जब श्वेता ने कहा था कि वह पिछले दो महीने से इसका अभ्यास कर रही हैं। एक्ट्रेस के अनुसार, वह वॉक करती हैं और थोड़ा बहुत वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। पर इस समय वह केवल सीमित चीजें कर रही हैं।

क्यों योग करने से कतराती है श्वेता तिवारी

इतना ही नहीं, जब हर्ष लिम्बाचिया उनसे पूछते हैं कि क्या आप योग करती हैं, तो श्वेता तिवारी का जवाब आपको चौंका देगा। वह कहती हैं, “जब मैं आंखें बंद करती हूं, तो मुझे लगता है मेरा कंडीशनर खत्म हो गया, लॉन्ड्री वाला नहीं आया और पेड़ निकल रहा है तो मुझे बुलाना पड़ेगा।” भारती के पति हर्ष सलाह देते हैं कि रात को सोने से पहले करें। इस पर श्वेता कहती हैं कि जब सुलाने का टाइम आता है, तो उससे पहले ही मैं सो जाती हूं।

इस तरह, श्वेता तिवारी ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह जिम तो करती हैं, लेकिन योगा में ध्यान नहीं लगा पाती हैं। फिर भी, 45 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से, वह लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights