मनोरंजन

Tanya Mittal: गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट से ज्यादा तान्या मित्तल की चर्चा क्यों हो रही है? जानें, घर से बाहर निकलते ही तान्या क्या कर रही हैं।

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 रिएलिटी शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल रही हैं। वह शो में ही नहीं बल्कि बाहर निकलने के बाद भी लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। तान्या मित्तल को कलर्स के शो में उनके बड़बोलेपन और अमीरी के किस्सों के चलते चर्चा में लाया गया था। अब जब वह बाहर हैं, तो भी कुछ ऐसा कर रही हैं, जिससे विनर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट से ज्यादा उनकी बयानों की सुर्खियों में हैं। आज हम आपको तान्या मित्तल के घर से बाहर आने के बाद किए गए कुछ कामों और बयानों के बारे में बताएंगे, जिन्हें देखकर ऑडियंस उन्हें ट्रोल कर रही है, लेकिन नजरअंदाज करना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है।

बिग बॉस 19 से बाहर आते ही तान्या मित्तल का मीडिया पर भड़कना

हाल ही में बिग बॉस 19 से बाहर निकलने के बाद तान्या मित्तल मीडिया पर भड़कती हुई नजर आईं। दरअसल, उनके बॉडीगार्ड को मीडिया ने बाउंसर कह दिया था।

जिसके बाद तान्या मित्तल क्रोधित हो गईं। उन्होंने कहा कि, “इन्हें बाउंसर कोई नहीं बोलेगा, इनका नाम कुलदीप है और सभी जानते हैं।” तान्या का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चाओं में है।

ईश्वर की कृपा से कभी भी झूठ बोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी: तान्या मित्तल का बयान

जब तान्या मित्तल बिग बॉस 19 में थीं, तब उनके घर की लिफ्ट पर दिया गया बयान बहुत वायरल हुआ था। जिसके चलते कुछ लोग उनके घर को खोजने के लिए निकल पड़े थे।

लेकिन जब उनसे बाहर आने के बाद यही सवाल पूछा गया, तो तान्या ने कहा कि, “ईश्वर की उन पर इतनी कृपा रही है कि उन्हें कभी भी झूठ बोलने की आवश्यकता नहीं पड़ी। ढूंढते रहो जो तुम्हें ढूंढना है।”

तान्या मित्तल ने पैपराजी को चांदी के सिक्के बांटे

बिग बॉस 19 शो खत्म होने के बाद, अन्य कंटेस्टेंट पार्टी कर रहे हैं या मीडिया को इंटरव्यू दे रहे हैं। लेकिन तान्या मित्तल एकमात्र ऐसी कंटेस्टेंट हैं, जो मीडिया को बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद चांदी के सिक्के बांटती हुई दिखाई दीं।

आपको बता दें, तान्या मित्तल खुद को एक अमीर और स्पिरिचुअलिटी सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर बताती हैं। लेकिन जिस तरह से उन्होंने मीडिया को चांदी के सिक्के बांटे हैं, वह काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights