Winter Dry Skin Makeup: सर्दी के दौरान ड्राई स्किन वाली लड़कियों और महिलाओं के लिए सबसे बड़ी चुनौती मेकअप करना होती है। इससे उनका चेहरा अक्सर फटा और डल नजर आता है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। सर्दियों में त्वचा की नमी की कमी से मेकअप पैची और धब्बेदार दिखाई देता है। ऐसे में वे मेकअप के लिए मॉइश्चराइज़र का इस्तेमाल करने की कोशिश करती हैं, लेकिन फिर भी फ्लॉलेस मेकअप नहीं मिल पाता। इसलिए ड्राई स्किन पर मेकअप करने के तरीके को समझना आवश्यक है।
Winter Dry Skin Makeup कैसे करें?
ड्राई स्किन पर किसी भी मैट प्रोडक्ट का उपयोग नहीं करना चाहिए। ये आपकी त्वचा को और अधिक ड्राई बना देगा और फिर उस पर किया गया मेकअप एकदम फ्लेक, क्रैकी और पैची हो जाएगा। ऐसे में आपको अपने चेहरे पर ऐसे प्रोडक्ट्स का उपयोग करना चाहिए जो बहुत हाइड्रेटिंग, थिक और क्रीमी हों। इस दौरान हाइड्रेटिंग सनस्क्रीन और ड्राई स्किन के लिए उपयुक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करें। मेकअप करने से पहले चेहरे पर फेशियल ऑयल लगाना न भूलें। सूखने के बाद, ड्राई स्किन के लिए प्राइमर लगाएं। इसके बाद, जो भी फाउंडेशन और कंसीलर का उपयोग करें, वो हाइड्रेटिंग और मॉइस्चराइजिंग होना चाहिए। ड्राई स्किन पर मेकअप फिक्सिंग स्प्रे का इस्तेमाल करते समय अच्छे प्रोडक्ट्स का ही चयन करें, जो ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त न हो।
ड्राई स्किन पर मेकअप करते समय किन बातों का ध्यान रखें?
ड्राई स्किन पर मेकअप करते समय कई बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। इस दौरान लिक्विड फाउंडेशन, क्रीम ब्लश और हाइलाइटर का उपयोग करें। पाउडर से बचें या इसे बहुत कम लगाएं। साथ ही, मॉइश्चराइज़र और प्राइमर का उपयोग करना जरूरी है ताकि मेकअप चिपके और त्वचा चमकदार दिखे। इस तरह के उपाय करने से आपका चेहरा हमेशा चमकता रहेगा। लेकिन ध्यान रखें कि जो भी मेकअप प्रोडक्ट आप अपने चेहरे पर लगाएं, वो ड्राई स्किन के लिए होना चाहिए।








Leave a Reply