Pomegranate: क्या आपको अनार खाना पसंद है? जी हां, वही अनार जो खून की कमी से लेकर हार्ट हेल्थ तक फायदेमंद माना जाता है। लेकिन आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सुभाष गोयल के अनुसार, अगर आप पोमिग्रेनेट को एक खास तरीके से खाते हैं, तो इसके फायदे और भी बढ़ सकते हैं। हार्ट से लेकर किडनी तक यह बेहद फायदेमंद है, और आपके शरीर को ऊर्जा देने में भी कारगर है। अगर आप अगली बार पोमिग्रेनेट खाने का मन बना रहे हैं, तो इसे आजमाकर देख सकते हैं। हीमोग्लोबिन बढ़ाने और एनर्जी देने के लिए अनार का सेवन कैसे करें, आइए विशेषज्ञ से जानते हैं।
Pomegranate खाने का क्या है हेल्दी तरीका
आयुर्वेदिक विशेषज्ञ सुभाष गोयल ने बताया कि सबसे पहले आपको एक बर्तन में पानी गर्म करना होगा। जब पानी गरम हो जाए, तब उसमें अनार डालें और इसे अच्छी तरह से सेकें, जब तक पानी ठंडा न हो जाए। अब आपका अनार सिककर पूरी तरह तैयार है, और आप इसे खा सकते हैं। निश्चित तौर पर यह अनार खाने का तरीका शायद ही आपको पता होगा, जो विशेषज्ञ द्वारा प्रमाणित है।
अनार को इस तरीके से खाने से कैसे मिलेंगे फायदे
इस विशेष तरीके से अनार खाने के बारे में बात करते हुए, आयुर्वेदिक विशेषज्ञ बताते हैं कि यह हार्ट, लीवर और मस्तिष्क के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे दिमाग को भी ऊर्जा मिलती है। विशेषज्ञ का कहना है कि इससे आपके मन को शांति मिलती है, ऊर्जा मिलती है और आपका चिड़चिड़ापन समाप्त हो जाता है। अगर आप भी इन समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो इस आयुर्वेदिक विधि से अनार का सेवन करें, जो आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। अगली बार जब आप अनार खाने का मन बनाएं, तो उसे गर्म पानी में डालकर खा सकते हैं, जो एक हेल्दी टिप है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दिए गए चिकित्सा सुझाव केवल सामान्य जानकारी प्रदान करते हैं। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीके और दावे केवल सुझाव माने जाने चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply