मनोरंजन

Year End Review 2025: High Expectations, Disappointing Results! These Films Were Pulled Down at the Box Office, Even Salman Khan and Kiara Advani Couldn’t Save Their Reputation!

Year Ender 2025: 2025 में धुरंधर जैसी कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्में रिलीज हुईं, वहीं सैयारा ने भी अपने अनोखे प्रदर्शन से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इन सबके बीच कुछ बजट वाली फिल्में आईं और चली गईं। इस लिस्ट में सलमान खान की सिकंदर से लेकर कियारा आडवाणी की गेम चेंजर तक का नाम लिया जा सकता है, जिसे बड़े बजट में रिलीज तो किया गया लेकिन अपेक्षा के अनुसार बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हो पाईं। चलिए, ईयर एंडर 2025 में जानते हैं उन फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में ऊंची दुकान फीके पकवान साबित हुईं।

Year Ender 2025 की फ्लॉप फिल्मों में शामिल हुई सिकंदर

2025 की फ्लॉप फिल्मों में सिकंदर का नाम भी शामिल है। ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना जैसे सितारे नजर आए। 28 मार्च 2025 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगडॉस थे। 200 करोड़ के भारी बजट में बनी सिकंदर ने भारत में केवल 110 करोड़ रुपए की कमाई की।

ईयर एंडर 2025 में कियारा आडवाणी की गेम चेंजर का हाल

फ्लॉप फिल्मों की चर्चा में कियारा आडवाणी की गेम चेंजर का नाम भी सामने आता है, जो रिलीज से पहले अच्छी खासी चर्चा में थी लेकिन बाद में दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने में असफल रही। रामचरण के साथ इस फिल्म के लिए दर्शकों में एक खास उत्सुकता थी। एस शंकर के निर्देशन में बनी गेम चेंजर लगभग 400 से 450 करोड़ के बजट में तैयार की गई लेकिन यह 200 करोड़ तक की भी कमाई नहीं कर सकी।

ठग लाइफ से कमल हसन का हुआ बुरा हाल

मणि रत्नम की फिल्म कमल हासन के साथ ठग लाइफ रिलीज हुई लेकिन यह दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही। 5 जून 2025 को रिलीज होने वाली ठग लाइफ लगभग 200 करोड़ में बनी थी लेकिन यह भारत में केवल दो हफ्तों तक ही चली और महज 48 करोड़ रुपए की कमाई की।

कंगना रनौत की इमरजेंसी फ्लॉप

ईयर एंडर 2025 में फ्लॉप फिल्मों की सूची में कंगना रनौत की इमरजेंसी भी शामिल है, जो 60 करोड़ के बजट में बनी थी लेकिन केवल 20 से 25 करोड़ का कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर धराशाई हो गई। निर्देशन और अभिनय के रूप में कंगना रनौत ने फिल्म में बेहतरीन कार्य किया लेकिन यह दर्शकों से वह प्यार नहीं जुटा सकी।

देवा से शाहिद कपूर का जादू भी नहीं चला

शाहिद कपूर की फिल्म 2025 में 31 जनवरी को रिलीज हुई। रोशन एंड्रियास के निर्देशन में बनी इस फिल्म से दर्शकों को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। यह केवल 33 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकी जबकि फिल्म का बजट लगभग 50 करोड़ था।

यह स्पष्ट है कि ये बॉलीवुड फिल्में स्टार्स के नाम पर भी सफल नहीं हो सकीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights