OnePlus 15R 5G: दिसंबर महीने में कई फोन कंपनियां अपने नए और शक्तिशाली मोबाइलों को लॉन्च करने जा रही हैं। इसमें वनप्लस का भी नाम शामिल है। पिछले महीने कंपनी ने अपना फ्लैगशिप 15 5जी फोन भारत में पेश किया था। ऐसे में अब वनप्लस 15आर 5जी के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है। फोन के निर्माता ने कुछ फीचर्स को लॉन्च से पहले ही साझा किया है। इसके 5 खास फीचर्स आपको दीवाना बना सकते हैं।
OnePlus 15R 5G का जल्द लॉन्च
फोन कंपनी के अनुसार, वनप्लस 15आर 5जी को 17 दिसंबर 2025 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का मार्केट में बेसब्री से इंतजार हो रहा है।
3 चिप्स के साथ मिलेगी बेजोड़ परफॉर्मेंस
फोन के निर्माता ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी मोबाइल में 3 चिप का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर, टच रिस्पॉन्स चिप और जी2 वाईफाई चिप शामिल होगी। ऐसे में फोन में बेहतरीन स्पीड और परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी।
पहली बार मिलेगी इतनी विशाल बैटरी
वनप्लस अपने आगामी फोन में 7400mAh की बैटरी
विजुअल अनुभव मिलेगा अद्भुत
टेक कंपनी ने बताया है कि वह अपने अगले फोन में 165Hz की रिफ्रेश रेट शामिल करेगी। इससे फोन की डिस्प्ले पर आकर्षक विजुअल्स देखने को मिलेंगे। साथ ही गेमिंग के अनुभव में भी सुधार होगा।
आलीशान कैमरा सेटअप जोड़ेगा चार चांद
कई हालिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि वनप्लस अपने अपकमिंग फोन में 50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप जोड़ने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कई शानदार फीचर्स भी शामिल करने की सोच रही है, जिसमें नाइट मोड, पोट्रेट मोड और अन्य स्पेसिफिकेशन शामिल हो सकते हैं।
इंटेलिजेंट फीचर्स भी हो सकते हैं आकर्षक
स्मार्टफोन निर्माता ने बताया है कि वनप्लस 15आर 5जी में ऑक्सीजन ओएस 16 को शामिल किया जाएगा। यह कंपनी का इंटरनल ओएस है, जिसमें कई एडवांस फीचर्स उपलब्ध होंगे। साथ ही प्लस माइंड का भी समर्थन होगा।
| स्पेक्स | वनप्लस 15आर 5जी की लीक खूबियां |
| प्रोसेसर | क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 |
| रैम-स्टोरेज | 12GB-128GB |
| डिस्प्ले | 6.7 इंच |
| रिफ्रेश रेट | 165Hz |
| बैटरी | 7400mAh |
| चार्जर | 80W |
| रियर कैमरा | 50MP+50MP+50MP |
| सेल्फी कैमरा | 32MP |
वनप्लस 15आर 5जी की संभावित कीमत
इंटरनेट पर विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वनप्लस 15आर 5जी फोन की कीमत 40000 रुपये से अधिक हो सकती है। ताजा लीक के अनुसार, इसकी कीमत 42999 रुपये रहने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



