Tanya Mittal: अमीरजादी तान्या मित्तल की BMW कार विवादों में, बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद क्या है हंगामे की वजह?

Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित और ट्रेंडिंग प्रतियोगी तान्या मित्तल हमेशा से विवादों में रहती हैं। बिग बॉस में उनकी अमीरी की कहानियों को लोगों ने खूब ट्रोल किया, लेकिन जब वे घर से बाहर आईं, तो उनकी शानदार BMW कार पर भी सवाल उठने लगे। दरअसल, बिग बॉस 19 के टॉप 5 प्रतियोगियों फरहाना भट्ट, विनर गौरव खन्ना, अमाल मलिक, और प्रणित मोरे जब बाहर आए, तो किसी के लिए भी तान्या मित्तल जितनी महंगी कार नहीं आई थी। मीडिया के कैमरे तान्या मित्तल की बीएमडब्लू कार पर टिक गए। लोगों को संदेह हुआ कि क्या तान्या ने अपनी रईसी के बारे में जो कहा, वह सच है? लेकिन अचानक एक ऐसा सच सामने आया, जिसने लोगों के बीच में एक नई बहस छेड़ दी है।

बिग बॉस 19 फिनाले के बाद Tanya Mittal विवादों में घिरी

बिग बॉस 19 के फिनाले के बाद जिस करोड़ों की बीएमडब्लू कार में तान्या मित्तल बाहर आईं, वह उनकी खुद की नहीं बल्कि एक किराए की गाड़ी थी।

देखें वीडियो

तन्या की बहन को रॉयल फील कराने के लिए उनके भाई ने यह कार किराए पर ली थी। शुरू में सोशल मीडिया यूजर्स इसे देखकर चौंक गए, लेकिन जब उन्हें जानकारी मिली कि यह किराए पर है, तो एक अजीब सी बहस शुरू हो गई। कुछ लोगों का कहना है कि बीएमडब्लू किराए पर लेने की भी हर किसी की क्षमता नहीं होती। वहीं, कुछ का कहना था कि अगर किराए पर ही लानी थी, तो प्राइवेट जेट ही क्यों नहीं मंगवा लिया। तान्या मित्तल भले ही बिग बॉस 19 की विजेता नहीं बन पाईं, लेकिन शो को सफल बनाने में उनका योगदान महत्वपूर्ण रहा है। इसीलिए टीवी की क्वीन एकता कपूर ने उन्हें अपने आगामी शो में काम दिया है।

तान्या मित्तल कौन हैं?

जानकारी के अनुसार, तान्या मित्तल खुद को स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर बताती हैं। इसके साथ ही उनका दावा है कि वे कम उम्र से ही साड़ियों और ज्वेलरी का व्यवसाय कर रही हैं। उन्होंने खुद को काफी करोड़पति बताया है, लेकिन कई बार उन्हें अपनी रईसी के चलते ट्रोल किया गया है। बिग बॉस में उनकी झूठी और फेक लड़की की छवि बनी है। यही कारण है कि पूरे सीजन उन्हें शो के होस्ट सलमान खान और अन्य प्रतियोगियों से ट्रोल होना पड़ा है। फिलहाल, वे अपनी किराए की BMW कार के कारण विवादों में हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights