मनोरंजन

Dileep Case: 8 Years Later, Acquitted from Rape Charges – Discover Why a Reddit User Blamed Girls for Running Away

Dileep Case: 17 फरवरी 2017 की रात एक हाई प्रोफाइल अभिनेत्री का न केवल अपहरण किया गया, बल्कि एक कार में कथित तौर पर कुछ दरिंदों द्वारा गैंगरेप कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगा। मलयालम के स्टार दिलीप, जो पिछले 8 वर्षों से अपनी बेगुनाही का सबूत पेश कर रहे थे, अंततः इस मामले में बरी कर दिए गए हैं। एर्नाकुलम की प्रधान सत्र न्यायाधीश हनी एम. वर्गीस ने फैसला सुनाया है और इसे एक साजिश करार दिया। लेकिन क्या आपको पता है कि दिलीप केस से पहले भी उन पर कई इल्जाम लगे थे, इसके पीछे के कारणों का जिक्र रेडिट यूजर ने किया है।

Dileep Case से हटकर जानिए क्या है रेडिट यूजर की राय

दरअसल रेडिट यूजर ने लिखा, “दिलीप हमेशा जवान दिखने की एक्टिंग के पीछे क्यों भागते रहते हैं जबकि वह 57 साल के हैं? उनके जवानी के दिन में उनकी सभी हीरोइन 18 साल से कम थीं। काव्या, नव्या, अब वह 57 साल के हैं और उनकी हीरोइन 25 साल की है, जो उनकी बेटी की उम्र के बराबर है। मुझे लगता है कि दिलीप ने केवल एक फिल्म में पिता का रोल किया है, लेकिन उनके चेहरे से उनकी उम्र साफ नजर आती है। इस उम्र में उन्हें लड़कियों के पीछे भागते हुए देखना बहुत अजीब लगता है। देखिए, अब उनके पिता का रोल कौन कर रहा है।”

क्या है दिलीप केस जो 8 साल से रहा विवादों में

पल्सर सुनी (एनएस सुनील) के गैंग में मार्टिन एंटनी, बी मणिकंदन, वीपी विजेश, एच सलीम, प्रदीप, चार्ली थॉमस, दिलीप (आठवां आरोपी), सनिल कुमार और शरत जी नायर सहित 10 लोगों पर आरोप लगाए गए। कहा गया कि दिलीप इस हाई प्रोफाइल एक्ट्रेस के रेप मामले में सूत्रधार थे और उन्होंने साजिश रची थी। लेकिन 8 साल तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद उन्हें कोर्ट द्वारा बरी कर दिया गया है। दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में यह मामला लगभग 8 साल तक विवादों में रहा क्योंकि किसी बड़ी सेलिब्रिटी के साथ हुई ऐसी बर्बरता ने लोगों को हिला कर रख दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights