मनोरंजन

Bigg Boss 19 Grand Finale: फरहाना भट्ट मृदुल तिवारी को क्यों करेंगी ब्लॉक? उनके बीच किस बात से है नाराजगी?

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का फिनाले चल रहा है। इस अवसर पर बीबी हाउस में फरहाना भट्ट ने शो के अंत में मृदुल तिवारी पर गुस्सा निकाला है। उन्होंने सलमान खान के सामने कहा कि, वह अपनी जिंदगी से प्रसिद्ध यूट्यूबर मृदुल तिवारी को ब्लॉक करेंगी। मृदुल तिवारी बीबी 19 सीजन के एक ऐसे प्रतिभागी रहे हैं, जिनकी परफॉर्मेंस काफी कमजोर रही है। इसके चलते उन्हें कई बार टोका भी गया है। हालांकि, सोशल मीडिया पर मृदुल तिवारी एक सुपरस्टार हैं। अब फरहाना उन्हें ब्लॉक करना चाहती हैं।

फरहाना भट्ट मृदुल तिवारी को क्यों ब्लॉक करेंगी?

जानकारी के अनुसार, बिग बॉस 19 फिनाले में होस्ट सलमान खान सभी से सवाल करते हैं कि घर से बाहर निकलते ही वे सबसे पहले किसे डीएम करके संदेश भेजेंगे, किसे ब्लॉक करेंगे और किसे रिपोर्ट करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए फरहाना भट्ट ने कहा कि, वह घर से निकलते ही सबसे पहले मृदुल तिवारी को ब्लॉक करेंगी। क्योंकि उनके और यूट्यूबर के बीच कभी भी अच्छी ट्यूनिंग नहीं रही है। इसके अलावा, मृदुल तिवारी का गेम भी अच्छा नहीं रहा है। उन्होंने बताया कि वह सबसे पहले कुनिका सदानंद को संदेश करेंगी। वहीं, रिपोर्ट मालती चाहर को करेंगी। फरहाना भट्ट से ऐसे शब्द सुनकर मृदुल तिवारी के चेहरे का रंग बदल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights