गौतम गंभीर: भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को विशाखापत्तनम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीसरे वनडे में बेहतरीन जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही 3 मैचों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। भारत की इस सफलता में दो प्रमुख खिलाड़ियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, जिनमें विराट कोहली और रोहित शर्मा मुख्य हैं। आंकड़ों की बात करें तो दोनों ने मिलकर पिछले 6 मुकाबलों में 300 से अधिक रन बनाए हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि दोनों अच्छा फॉर्म में हैं। लेकिन भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक बार फिर अपने बयान से सभी को चौंका दिया है।
क्या गौतम गंभीर ने कोहली और रोहित को फिर से नजरअंदाज किया?
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने वनडे वर्ल्डकप 2027 से पहले एक बार फिर अपना संदेश दोहराया और यह सुझाव दिया कि यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ जैसे युवा प्रतिभाओं को आने वाले आईसीसी टूर्नामेंट से पहले दिए गए अवसरों का भरपूर लाभ उठाना चाहिए।
तीसरे वनडे में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराने के बाद की पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा, “वे वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं और ड्रेसिंग रूम में उनका अनुभव बेहद महत्वपूर्ण है। वे लंबे समय से ऐसा करते आए हैं। आशा है वे ऐसा ही करते रहेंगे, जो 50 ओवर फॉर्मेट में अत्यंत आवश्यक होगा।”
गौतम गंभीर ने गायकवाड़ और यशस्वी पर दिया चौंकाने वाला बयान
पूर्व खिलाड़ी और हेड कोच गौतम गंभीर ने कहा, “ऋतु (गायकवाड़) जैसे खिलाड़ी ने अपनी स्थिति से हटकर बल्लेबाजी की है, लेकिन वह एक क्वालिटी प्लेयर है। हम उसे इस सीरीज में मौका देना चाहते थे, क्योंकि वह इंडिया A के लिए जिस तरह की फॉर्म में था। और जब हम दवाब में थे, उसने उस मौके का भरपूर फायदा उठाया। उस तरह का 100 बनाना सच में शानदार था और यशस्वी भी, हमने उसकी गुणवत्ता को देखा है, विशेषकर टेस्ट क्रिकेट में। यह उसके करियर की बस शुरुआत है, खासकर व्हाइट-बॉल क्रिकेट में। मुझे उम्मीद है कि उसका भविष्य उज्ज्वल होगा और ऋतु का भी।”
उन्होंने आगे कहा, “जहां भी संभव हो सके, उन्हें मौके देने की कोशिश करेंगे, क्योंकि वर्ल्ड कप से पहले हमें 20-25 खिलाड़ियों का एक मजबूत समूह चाहिए। जब भी हम उन्हें मौके दे सकें, हम ऐसा करेंगे। लेकिन जब आपके कप्तान और उप-कप्तान वापस आ जाएंगे, तो जाहिर है वे ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे। उन्हें (गायकवाड़ और जायसवाल) जितना मौका मिले, वे तैयार रहना चाहिए।”
विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अपनी परफॉर्मेंस से दिया करारा जवाब
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की थी। दोनों ही स्टार खिलाड़ियों ने 6 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। इस दौरान कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी रहे। किंग कोहली ने लगभग 107.12 के स्ट्राइक रेट से 376 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। दूसरी ओर, रोहित शर्मा 6 मैचों में 348 रनों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जिसमें दो फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में वनडे वर्ल्डकप 2027 से पहले इन दोनों खिलाड़ियों का टीम इंडिया में स्थान लगभग पक्का माना जा रहा है।



