Ravi Shastri: पूर्व कोच के बयान से बढ़ी हलचल, गौतम गंभीर और केएल राहुल नहीं, इस व्यक्ति को खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार माना; जानें पूरी कहानी
रवि शास्त्री: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चल रहे वनडे मैच का आज अंतिम मुकाबला दोपहर में शुरू होगा। यह भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मैच है, क्योंकि टेस्ट श्रृंखला हारने के बाद अब खिलाड़ियों की नजर वनडे पर है। मुकाबला अभी 1-1 की बराबरी पर है। इसी बीच भारतीय टीम की निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी संदर्भ में, भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने टीम के खराब प्रदर्शन के लिए एक व्यक्ति को जिम्मेदार ठहराया है, जिसके बाद इस पर चर्चा का बाजार गर्म हो गया है। आइए जानते हैं इससे संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी।
पूर्व कोच के बयान ने बढ़ाई हलचल
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पिछले मैच में भारतीय टीम ने 350 से अधिक रन बनाए थे, लेकिन फिर भी भारत को हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारत को टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच, प्रभात खबर को दिए एक इंटरव्यू में पूर्व कोच रवि शास्त्री ने जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन को लेकर प्रतिक्रिया दी है। माना जा रहा है कि उन्होंने खराब प्रदर्शन के संदर्भ में चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर पर परोक्ष टिप्पणी की है।
उन्होंने कहा, “बुमराह दादा बॉलर हैं। बुमराह को लेने के लिए भी थोड़ी सोच-विचार होनी चाहिए। आपने उन्हें सफेद गेंद का गेंदबाज़ बनाया था, तो फिर वह लाल गेंद के गेंदबाज़ कैसे हो गए”? हालाँकि, रवि शास्त्री ने किसी का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन अधिकांश लोग मानते हैं कि उनका इशारा चीफ सेलेक्टर की तरफ था।
भारतीय टीम के लिए आज जीवन-मरण की स्थिति
दोपहर 1:30 बजे से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों वाली वनडे श्रृंखला का आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमें 1-1 मैच की बराबरी पर हैं। हालांकि, विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन जारी है। वह लगातार दो वनडे में शतक बना चुके हैं। इसके बाद फैंस की उम्मीदें हैं कि आज भी कोहली शतक बनाकर उन्हें खुश करेंगे। वहीं, प्लेइंग इलेवन को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय क्रिकेट टीम टेस्ट क्रिकेट में मिली हार का बदला लेती है या नहीं।
