Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: हार्डवेयर के साथ सॉफ्टवेयर में भी मिलेंगे शानदार अपडेट, लीक से सैमसंग फैंस होंगे खुश! लॉन्च तिथि भी हुई रिवील!

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G: सैमसंग की एस फोन सीरीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। कंपनी अपने सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन, सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी, को कई खास खूबियों के साथ लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इसके बारे में कई चर्चाएं चल रही हैं। इस बीच, कंपनी ने अपने बड़े इवेंट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। अब सैमसंग प्रेमियों को बस इसकी स्पेशिफिकेशन्स का इंतजार है।

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G कब देगा दस्तक

टेक कंपनी ने बताया है कि सीईएस इवेंट 4 जनवरी 2026 को शाम 7 बजे PST पर विन लास वेगास होटल में होगा। भारत में इसकी स्ट्रीमिंग अगले दिन, यानी 5 जनवरी सुबह 8:30 बजे होगी। माना जा रहा है कि कंपनी इसी इवेंट के दौरान सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी को लॉन्च कर सकती है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अपने अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की अनुमानित कीमत

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की कीमत को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसका दाम फ्लैगशिप कैटेगरी में होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसकी कीमत 159990 रुपये रहने की संभावना है।

आते ही धूम मचाएगा प्रीमियम डिजाइन और धांसू ओएस

हालिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आगामी सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में एक खास तरह का हार्डवेयर परिवर्तन देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें बेहतर फ्रेम के साथ बैक पैनल पर शानदार 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और एजेस जोड़ सकती है। इससे फोन को पकड़े जाने पर एक प्रीमियम एहसास मिलेगा।

इसके अतिरिक्त, कंपनी इसमें अब तक का सबसे प्रीमियम प्रोसेसर, स्नैपड्रैगन 8 जेन 5, को शामिल कर सकती है। यह यूजर्स को बेहतर स्पीड, परफॉर्मेंस और विजुअल अनुभव प्रदान करेगा। इसके अलावा, गेमर्स के लिए एक नया और एडवांस कूलिंग सिस्टम भी उपलब्ध कराए जाने की संभावना है। इसमें UI 8 ओएस का सपोर्ट एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ किया जा सकता है।

स्पेक्स सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी की लीक डिटेल्स
चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन 5
रैम-स्टोरेज 8GB-128GB
डिस्प्ले 6.9 इंच
रिफ्रेश रेट 120Hz
बैटरी 5500mAh
चार्जर 45W
रियर कैमरा 200MP+50MP+50MP
सेल्फी कैमरा 32MP

कैमरे में मिल सकते हैं कई एडवांस फीचर्स

कई अन्य लीक में दावा किया गया है कि सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा 5जी में 200एमपी का प्राइमरी कैमरा रखा जा सकता है। इसमें ओआईएस, नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड समेत कई फीचर्स शामिल किए जाने की संभावना है। इसके अलावा, 50एमपी का अल्ट्रावाइड और 50एमपी का टेलीफोटो सेंसर जोड़ने की योजना है। साथ ही, इसमें पावर के लिए 5500mAh की बैटरी और 45 वाट का चार्जर मिलने की उम्मीद है, जिससे फोन कम समय में फुल चार्ज हो सकता है। इसमें 6.9 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले आने की संभावना है। हालांकि, अभी तक किसी भी फीचर की औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।

  • Related Posts

    Vivo X300 5G: 512GB स्टोरेज और बिना लाइट HD तस्वीरें कैद करने वाला स्मार्टफोन अब 8000 रुपए सस्ता, Google Gemini प्रदान करेगा अद्वितीय अनुभव

    Vivo X300 5G: वीवो की एक्स सीरीज अपने उच्च गुणवत्ता वाले कैमरे और प्रदर्शन के लिए प्रसिद्ध है। इसलिए, भारत ही नहीं बल्कि विश्वभर में लोग इसके अगले फोन का…

    IQOO 15 5G: 7000 mAh बैटरी, उच्च गति प्रोसेसर और पेशेवर कैमरे वाला फोन अब सस्ता, गेमर्स और व्लॉगर्स के लिए 6000 रुपये की बड़ी छूट पर बुक करें।

    IQOO 15 5G: यदि आप फोटोग्राफी के साथ व्लॉगिंग के शौक़ीन हैं, तो आईक्यू का यह अत्याधुनिक स्मार्टफोन आपके लिए ही बना है। आईक्यू 15 5जी फोन को 26 नवंबर,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights