Dhurandhar Box Office Earnings on Day 1: Despite Releasing on the Same Date as ‘Pushpa 2,’ Ranveer Singh Couldn’t Surpass Allu Arjun’s Record—Discover How He Lagged Behind Even After Breaking Records!

Posted by

Dhurandhar Box Office Collection Day 1: ‘धुरंधर’ रणवीर सिंह की करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक साबित हो रही है। 5 दिसंबर को ‘धुरंधर’ ने अपनी रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। यह रणवीर की ऑपनिंग डे पर सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। लेकिन अफसोस, साल 2024 में 5 दिसंबर को रिलीज हुई ‘पुष्पा 2 द रुल’ का यह रिकॉर्ड तोड़ नहीं सकी। फिर भी, 5000 स्क्रीनों पर रिलीज होकर, यह बॉलीवुड की एक और हिट बनती दिख रही है। आदित्य धर ने संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर. माधवन जैसे दिग्गज सितारों को जिस तरह से भूमिका दी है, वह अद्वितीय है।

Dhurandhar Box Office Collection Day 1 कितना हुआ?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने अपने पहले दिन 27 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। 280 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने दर्शकों के बीच धूम मचाई है।

ranveer-singh-1 Dhurandhar Box Office Earnings on Day 1: Despite Releasing on the Same Date as ‘Pushpa 2,’ Ranveer Singh Couldn't Surpass Allu Arjun’s Record—Discover How He Lagged Behind Even After Breaking Records!
Picture Credit: Sacnilk

वीकेंड पर इस फिल्म का जादू और भी ज्यादा दर्शकों के दिलों में बसने वाला है। ‘धुरंधर’ का ट्रेलर आते ही सभी ने महसूस किया कि इस बार बॉलीवुड ने कमाल कर दिया है। आपको यह जानकर अच्छा लगेगा कि ‘धुरंधर’ ने प्री-बुकिंग से पहले ही 14 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया था। यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है जो पाकिस्तान में रहकर आतंकी योजनाओं को विफल करता है। फिल्म एक्शन और रोमांच से भरपूर है।

अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ को ऑपनिंग डे पर नहीं पछाड़ सके ‘धुरंधर’ के रणवीर सिंह

आपको बताना चाहेंगे कि 5 दिसंबर 2024 को अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2 द रुल’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ था, जिसने दुनियाभर में 1800 करोड़ का कलेक्शन कर एक बड़ी हिट साबित हुई। अब उसी तारीख पर रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ भी रिलीज हुई है। फिल्म का बजट लगभग 280 करोड़ है और अपने पहले दिन में इसने 27 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं, ‘पुष्पा 2’ ने पहले ही दिन हिंदी पट्टी में 65 करोड़ का कलेक्शन किया था। अन्य भाषाओं में पहले दिन का कलेक्शन 175 करोड़ के करीब था। फिलहाल, अल्लू अर्जुन को रणवीर सिंह मात नहीं दे पाए हैं, लेकिन उन्होंने 2025 में एक ऐतिहासिक कमाई की है। इसका कारण ‘पुष्पा द राइज’ की पहले से मिली सफलता और ‘पुष्पा 2’ का आना है, क्योंकि अल्लू अर्जुन की यह फिल्म पहले से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी थी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights