Urine Flow Test: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, और इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना जरूरी है। इनमें से एक है आपका यूरीन फ्लो। यूरिन करते समय आपके फ्लो का स्वरूप आपकी सेहत के बारे में जानकारी देता है। इसे नजरअंदाज करना किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है। डॉक्टर अर्जुन एमबीबीएस, एक किडनी विशेषज्ञ, ने इस वीडियो में 50 साल से ऊपर के लोगों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है, जिसमें यूरिन फ्लो टेस्ट के बारे में भी बताया गया है, जो आपको सतर्क कर सकता है।
Urine Flow Test कब करवाना है जरूरी
कई बार हम कुछ चीजों को हल्के में ले लेते हैं, उनमें से एक है यूरीन, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह बड़ी समस्याओं का कारण बन सकता है। विशेषज्ञ ने बताया कि कब यह सामान्य है और कब आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। यूरीन फ्लो टेस्ट कराने से आप अपनी सेहत के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि यह भविष्य में किडनी को नुकसान पहुंचाने का कारण बन सकता है।
कब यूरिन को लेकर हो जाए सावधान
विशेषज्ञ ने फाउंटेन टेस्ट की चर्चा की और यह बताया कि पीएसए टेस्ट के माध्यम से सभी समस्याओं का पता चल सकता है। विशेषज्ञ के अनुसार, यदि आपका फ्लो सामान्य है और यह तेज है, तो चिंता की कोई बात नहीं है, लेकिन यदि इससे संबंधित कुछ समस्या है और फ्लो कमजोर होता जा रहा है, तो इसका मतलब हो सकता है कि प्रोस्टेट बढ़ रहा है।
यूरिन फ्लो टेस्ट करवाकर इन परेशानियों से बच सकते हैं आप
किडनी विशेषज्ञ ने यह भी कहा कि प्रोस्टेट संबंधी समस्याओं के कारण आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में यूरिन प्रोटेस्ट अत्यंत महत्वपूर्ण है। डॉक्टर के अनुसार, यह ब्लैडर को कमजोर कर सकता है और यूरिन बैक फ्लो का कारण बन सकता है। यह इन्फेक्शन को बढ़ा सकता है और आपकी किडनी को लंबे समय तक नुकसान पहुँचा सकता है। इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है।
विशेषज्ञ ने 50 की उम्र के बाद पीएसए टेस्ट कराने की सलाह दी है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply