मनोरंजन

Bigg Boss 19: गौरव खन्ना का विजेता बनने का सपना अधूरा रहने की भविष्यवाणी, मृदुल तिवारी पर तहलका ने खुलासा किया मेकर्स का एक और राज़

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना नहीं होंगे। जी हां, यह दावा एक प्रतिभागी ने किया है, जिसने मृदुल तिवारी के एविक्शन के बारे में एक बड़ा भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई। हम बात कर रहे हैं तहलका भाई की, जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि बिग बॉस 19 के विजेता मेकर्स गौरव खन्ना को नहीं बनाएंगे। ऐसे में तहलका ने दर्शकों से अपने पसंदीदा प्रतिभागी को अधिक से अधिक वोट देने की अपील की है। आइए जानते हैं बिग बॉस 19 को लेकर तहलका भाई का क्या कहना है।

गौरव खन्ना को क्या Bigg Boss 19 में नहीं बनाया जा रहा विनर

तहलका भाई ने बिग बॉस 19 के बारे में अपडेट देते हुए कहा कि एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है, जो वायरल हो गया है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जीके भाई यानी गौरव को जितवाने के लिए पूरी कोशिश की जा रही है, लेकिन आज मेरे फोन पर खबर आई है कि प्लान बदल गया है। अभी मेकर्स किसी और का पक्ष ले रहे हैं। हालांकि अगर आखिरी समय में कुछ बदल जाए तो अलग बात है, लेकिन जो खबर आई है वह चौकाने वाली है। ऐसे में बिग बॉस 19 में आप जिस प्रतिभागी को पसंद करते हैं, उसे वोट दें।

बिग बॉस 19 में वोटों में परिवर्तन का बड़ा दावा

तहलका का कहना है कि मैं नाम नहीं लेना चाहता कि किसको जिताना है, लेकिन यह स्पष्ट हो गया है कि जीके भाई को नहीं जीताने की बात चल रही है। बिग बॉस 19 में एक वीडियो में कहा गया कि अचानक से वोट्स में गिरावट आई है, जिससे हलचल मच गई। भारत में यह क्या हो रहा है? उन्होंने इस जानकारी को पक्का बताया है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि आखिर टॉप 5 में से कौन ट्रॉफी जीतता है।

फिलहाल बिग बॉस 19 में अमाल मलिक, गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट, और प्रणीत मोरे एक-दूसरे से मुकाबला कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights