Aishwarya Rai: ऐश्वर्या राय लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह अक्सर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को नई पहचान दिलाने वाले इवेंट में शामिल होती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 की झलक है, जो सऊदी अरब में आयोजित किया गया। इस अवसर पर ऐश्वर्या की मुलाकात “फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे” की एक्ट्रेस डकोटा जॉनसन से हुई। इस दौरान सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल
Aishwarya Rai और डकोटा जॉनसन की खूबसूरती देख फैंस हुए दीवाने
वहीं अगर ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन के लुक्स की बात करें, तो रेड सी फिल्म फेस्टिवल 2025 में ऐश्वर्या का एवरग्रीन लुक देखने को मिला। वह एक व्हाइट गाउन के साथ ब्लैक एंब्रॉयडरी श्रग में नजर आईं। सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल और रेड लिपस्टिक में उनकी प्राकृतिक खूबसूरती ने फिर से फैंस का दिल जीत लिया, लेकिन कुछ यूजर्स उनके लुक को देखकर दुविधा में आ गए। दूसरी ओर, डकोटा जॉनसन ने ब्लैक क्यूट ड्रेस और डायमंड नेक पीस के साथ स्टाइलिश लुक पेश किया।
डकोटा जॉनसन संग मुलाकात के बीच ट्रोल हुई ऐश्वर्या राय
ऐश्वर्या राय और डकोटा जॉनसन के बीच मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां अमेरिकी एक्ट्रेस भारत यात्रा के बारे में चर्चा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि महाकुंभ के दौरान वह भारत आई थीं, जिस पर ऐश्वर्या ने खुशी जताई। हालांकि, लोगों का ध्यान ज्यादातर ऐश्वर्या के फैशन पर केंद्रित हो गया, जहां यूजर्स ने टिप्पणी करने में समय नहीं लगाया। एक यूजर ने लिखा, “ऐश ब्रो प्लीज यह जैकेट छोड़ दो, मुझे लगता है कि वजन बढ़ने की वजह से तुम यह जैकेट पहनती हो।” एक अन्य यूजर ने कहा, “ब्लैक ड्रेस को जला दो,” तो किसी ने टिप्पणी की, “वापस से कोट प्लीज, कुछ अच्छी ड्रेस लो।”
यह पहली बार नहीं है जब ऐश्वर्या राय को उनके फैशन सेंस को लेकर ट्रोल किया गया हो, फिर भी हर बार वह चर्चा में बनी रहती हैं।








Leave a Reply