मनोरंजन

Dhurandhar Film Review: What in the First Half Made the Audience Go Wild? Who Stole the Show Among Ranveer Singh, Sanjay Dutt, and Akshaye Khanna? Discover the True Review!

Dhurandhar Movie Review: रणवीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर आज रिलीज हुई है। यह एक अंडरकवर एजेंट की कहानी है, जिसमें रणवीर सिंह भारत के खुफिया एजेंट बनकर पाकिस्तान जाते हैं। फिल्म की अवधि साढ़े तीन घंटे है। इसमें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैसे संजय दत्त, अक्षय खन्ना और आर. माधवन महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। फिल्म में भरपूर एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलता है। 280 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। धुरंधर के पहले दिन का पहला रिव्यू ऑडियंस द्वारा दे दिया गया है, जिसमें उन्हें फिल्म के पहले हिस्से में जो खास लगा, वो भी बताया गया है।

Dhurandhar Movie Review में रणवीर सिंह की प्रशंसा

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यूजर The last dance ने धुरंधर का रिव्यू देते हुए लिखा, “आदित्य धर की फिल्म को सलाम है। रणवीर सिंह ने बेहतरीन एक्टिंग की है और अक्षय खन्ना ने सभी को चौंका दिया है।”

धुरंधर की एडिटिंग और म्यूजिक दर्शकों को पसंद आया

Bollywood Review & Ott Updates नाम के एक्स हैंडल पर धुरंधर के बारे में लिखा गया है कि फिल्म की एडिटिंग, म्यूजिक और कैरेक्टर्स सभी बेहतरीन हैं। रणवीर सिंह एक शानदार मिशन पर हैं।

रणवीर कपूर की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल छू लिया

Filmy_Duniya नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, “फिल्म सच में पैसा वसूल है। रणवीर सिंह ने अद्भुत काम किया है; बीजीएम, एक्शन और कहानी सच में शानदार हैं। निर्देशन और संगीत शीर्ष स्तर का है, यह एक MUST WATCH फिल्म है।”

YRF की धुरंधर की यूजर ने की सराहना

OG नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा, “धुरंधर बिल्कुल वैसी है जैसे इसका वर्षों से प्रतीक्षा की जा रही थी। यह असल में दिखाता है कि असली जासूस कैसे हर प्रकार की मुसीबत का सामना करते हैं। ETT और TZH को छोड़कर, YRF की बाकी जासूसी फ़िल्में काफी बकवास थीं। लेकिन धुरंधर? इसने मुझे उत्साहित कर दिया है। मैं इसे FDFS देखूँगा, चाहे कुछ भी हो।”

रणवीर सिंह की धुरंधर पहले दिन ही ब्लॉकबस्टर बनी

राजीव चौधरी नाम के यूजर ने इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया है। इसके साथ ही डेडली एक्शन की प्रशंसा की है। यूजर को फिल्म के सभी कैरेक्टर्स पसंद आए हैं।

धुरंधर फिल्म की कहानी क्या है?

धुरंधर फिल्म की कहानी भारत और पाकिस्तान के बिगड़े रिश्तों को दर्शाती है। इसमें यह दिखाया गया है कि किस तरह पाकिस्तान द्वारा भारत पर आतंकी हमले की साजिश की जाती है। मूवी में 1999 में हाइजैक किए गए IC-814 प्लेन और 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले को भी दर्शाया गया है। रणवीर सिंह पाकिस्तान की नापाक हरकतों को नाकाम करते हुए नजर आएंगे और फिल्म में उनकी सारा अर्जुन के साथ एक छोटी सी प्रेम कहानी भी देखने को मिलेगी। धुरंधर के हर कैरेक्टर को बहुत अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। फिल्म का पहला भाग एक्शन से भरा हुआ है, जिसके कारण इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फैंस की ओर से रणवीर सिंह की एक्टिंग को सराहना मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights