Sadhguru : सदगुरु की पहचान पूरी दुनिया में एक आध्यात्मिक शिक्षक और प्रेरणादायक मार्गदर्शक के रूप में होती है। उनका तार्किक दृष्टिकोण मन को शांति प्रदान करता है। 68 वर्ष की आयु में, सदगुरु बेहद फिट और हेल्दीपौष्टिक सब्जियों और फलों के लाभों के बारे में बताते रहते हैं। उन्होंने पेठे के जूस के बारे में भी चर्चा की है, जिसमें कहा गया है कि यदि प्रतिदिन पेठे का जूस पिया जाए तो यह कैंसर कोशिकाओं को उलटने में सहायक हो सकता है। यह मानसिक शांति प्रदान करते हुए डिप्रेशन जैसी समस्याओं से भी दूर रखता है।
सदगुरु ने बताए पेठे के जूस के अनोखे फायदे
अधिकतर लोग पेठे का सेवन मिठाई के रूप में करते हैं। लेकिन इसके जूस का सेवन भी स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
देखें वीडियो
पेठे में आयरन, पोटैशियम, कॉपर, विटामिन बी1, बी3, सी, ई, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर के अलावा कैल्शियम और फॉस्फोरस प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसी कारण से, सदगुरु का कहना है कि पेठे का जूस नियमित रूप से लेने से कैंसर कोशिकाएं कम होती हैं। इसके साथ ही, यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। पेठे का जूस डायबिटीज, हृदय रोग, और पाचन संबंधी समस्याओं में भी सहायक होता है। यह शरीर को डिटॉक्स करके विभिन्न बीमारियों से भी बचा सकता है।
देखें वीडियो
पेठे का जूस कैसे बनाएं?
पेठे को कई बार सफेद कद्दू कहा जाता है। आप इसे घर पर आसान तरीके से जूस बना सकते हैं। इसके लिए आपको पेठे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होगा। फिर इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। पीसने के बाद इसमें स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिला सकते हैं। आप इसे सुबह खाली पेट पी सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन विशेष लाभकारी होता है।
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।








Leave a Reply