मनोरंजन

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले धनुष और कृति सेनन को पछाड़ा, कमाई में बड़ी कमी

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: साल 2025 लव स्टोरी के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा है। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है कि धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ को कुछ कठिनाइयाँ झेलनी पड़ रही हैं। अचानक से फिल्म की कमाई में कमी आई है। ‘तेरे इश्क में’ ने पहले तीन दिनों के भीतर ही हाफ सेंचुरी पूरी कर ली थी। लेकिन अब लगता है कि, 100 करोड़ तक पहुँचने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। कृति सेनन और धनुष की यह लव स्टोरी पिछले 6 दिनों में 76.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर चुकी है। छठे दिन कमाई में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके लिए रणवीर सिंह की 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर’ को जिम्मेदार माना जा रहा है। मूवी ने प्री-बुकिंग से ही अच्छी कमाई कर ली है।

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6 में आयी भारी गिरावट

‘तेरे इश्क में’ का बजट लगभग 85 करोड़ के आसपास है। लेकिन इसने अभी तक 76.75 करोड़ रुपये ही कमाए हैं, जो बजट की सीमा के बहुत करीब है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी यह फिल्म कमाई में गिरती जा रही है।

TERE-IS-HQ-ME Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने रिलीज से पहले धनुष और कृति सेनन को पछाड़ा, कमाई में बड़ी कमी
पिक्चर क्रेडिट: Sacnilk

छठे दिन इसने मात्र 6.75 करोड़ रुपये ही कमाए हैं, जबकि पांचवे दिन का कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये था। ओपनिंग डे पर 16 करोड़ कमाने वाली ‘तेरे इश्क में’ ने रविवार को 19 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा कमाई की थी। फिर भी इसके बाद से बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट आई है। ये आंकड़े Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ क्या धनुष और कृति सेनन की लव स्टोरी पर पड़ रही भारी

रणवीर कपूर की एक्शन और थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें रणवीर एक अंडर कवर एजेंट की भूमिका में हैं, जो पाकिस्तान में मिशन पर हैं। फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना जैसे प्रमुख कलाकार हैं। प्री-बुकिंग से इस फिल्म ने 3.93 करोड़ का कलेक्शन किया है। प्री-बुकिंग के ये आंकड़े दर्शाते हैं कि ऑडियंस इस फिल्म के लिए कितनी उत्सुक है। यही वजह है कि धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ की कमाई में कमी आई है। 5 दिसंबर को इस लव स्टोरी के कलेक्शन में और गिरावट आ सकती है। यदि ऐसा होता है, तो ‘तेरे इश्क में’ को 100 करोड़ तक पहुँचने में कठिनाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights