Premanand Ji Maharaj Praises Rajpal Yadav’s Unique Contribution to India; Video Views Will Leave You Awestruck
Premanand Ji Maharaj: अगर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कॉमेडी की चर्चा करें, तो राजपाल यादव अपनी अदाओं से ही दर्शकों को हंसाने का हुनर रखते हैं। ना सिर्फ फैंस, बल्कि प्रेमानंद महाराज भी एक्टर की अदाकारी देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पाए। सोशल मीडिया पर भजन मार्ग ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें राजपाल यादव का प्रेमानंद जी महाराज से संवाद होता है। इस खास मौके पर एक्टर की मस्तीभरी हरकतें देखकर आप भी हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। प्रेमानंद महाराज के पास आकर एक्टर ने खुद को मनसुखा बताया और अपने दिल की बातें साझा कीं।
राजपाल यादव ने क्या कहा जिसपर निकली प्रेमानंद महाराज की हंसी
दरअसल, जब प्रेमानंद महाराज राजपाल यादव से पूछते हैं कि आप कैसे हैं, तो वह जवाब देते हैं कि अब ठीक हो गया। वह कहते हैं कि बहुत कुछ कहना चाहता था लेकिन अब कुछ समझ नहीं आ रहा है। सोच रहे थे कि आपसे काफी बातें करेंगे। इस पर प्रेमानंद जी महाराज और वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। राजपाल यादव साफ कहते हैं कि मन में एक पागलपन है और मुझे गलतफहमियां हैं कि द्वापर युग में कृष्ण जी हुए हैं और सारे ग्वाले हैं। मानता हूं, मैं ही मनसुखा हूं। एक्टर कहते हैं कि वो इस पागलपन को बनाए रखना चाहते हैं।
Premanand Ji Maharaj ने क्या कहा राजपाल यादव को लेकर
यह सुनते ही प्रेमानंद महाराज अपनी हंसी नहीं रोक पाते और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते हैं। अपनी बात कहने के बाद राजपाल यादव भी मुस्कुरा उठते हैं। बाद में प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि “यह पागलपन अपने भीतर बनाए रखो। आप ही पूरे भारत को हंसाने वाले हैं।” एक्टर भी कहते हैं कि “मैं अपने आप को मनसुखा ही मानता हूं ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो।”
प्रेमानंद जी महाराज के इस वीडियो पर मिले इतने व्यूज
इस दौरान प्रेमानंद महाराज से बात करते हुए राजपाल यादव बताते हैं कि वे ‘सच्चिदानंद रूपाय विश्वोत्पत्यादिहेतवे! तापत्रय विनाशाय श्री कृष्णाय वयं नम:।’ मंत्र का जाप करते हैं। वे कहते हैं, आज का दिन मेरे लिए धन्य हो गया आध्यात्मिक गुरु की शरण में जाने के बाद, और एक्टर ने भी सबको खूब हंसाया। इस वीडियो को करीब 6 मिलियन लाइक्स मिल चुके हैं, और इसके 59.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं।
