Liver Diet: Dr. Sareen Reveals Surprising Findings on the Best Choices of Oil, Ghee, or Butter for Liver Patients

Posted by

Liver Diet : लिवर शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंग है। यह भोजन को पचाने में सहायक होता है और रक्त को फ़िल्टर करके अन्य अंगों तक पहुँचाता है। यही कारण है कि यदि लिवर में कोई बीमारी या समस्या होती है, तो डॉक्टर खास प्रकार की डाइट की सलाह देते हैं। लिवर की सबसे गंभीर और जानलेवा बीमारी हेपेटाइटिस, सिरोसिस, फैटी लीवर, लिवर कैंसर और पीलिया हैं। इन बीमारियों का मुख्य कारण खान-पान और जीवनशैली को माना जाता है। इसीलिए लिवर के विशेषज्ञ डॉक्टर सरीन ने बताया है कि लिवर के स्वास्थ्य के लिए कौन सा तेल इस्तेमाल करना चाहिए।

Liver Diet में कौन सा तेल खाना चाहिए

डॉ. सरीन एक प्रसिद्ध हेपेटोलॉजिस्ट और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि लिवर के मरीजों के लिए सरसों का तेल, ऑलिव ऑयल, देसी घी या फिर सरसों का तेल सबसे अच्छा है। उन्होंने यह भी बताया कि लिवर की सेहत के लिए प्रोसेस्ड ऑयल से बचना चाहिए।

देखें वीडियो

वीडियो क्रेडिट: nareshpchavan

हालांकि, लिवर की सेहत के लिए सबसे उत्तम देसी घी और मक्खन को माना जाता है। वहीँ, सरसों का तेल भी स्वास्थ्यवर्धक है। अगर लिवर इन चीजों को पचा लेता है, तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। डॉक्टर सरीन द्वारा बताए गए किसी भी तेल का आप चुनाव कर सकते हैं।

लिवर खराब होने के सामान्य लक्षण

जब लिवर में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होती है, तो वह शरीर को कुछ संकेत देता है। इसलिए इन पर ध्यान देना आवश्यक है। लिवर में होने वाली विभिन्न बीमारियों के अलग-अलग लक्षण होते हैं, लेकिन कुछ सामान्य लक्षण भी होते हैं। पीलिया, बार-बार पेट खराब होना, भूख में कमी, उल्टी, पेशाब और मल का रंग बदलना, पैरों में सूजन, और अचानक अत्यधिक कमजोरी होना। यदि ये लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो लापरवाही न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights