Jaya Bachchan: जया बच्चन अपने विचार व्यक्त करने में कभी पीछे नहीं हटती। हाल ही में, वी द वूमेन इवेंट के दौरान उनका मुखर होना उन पर भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बयानों पर तंज करते हुए ट्रोल कियामीडिया के पेशे पर सवाल उठाते हुए जया बच्चन कही न कही मुश्किल में पड़ चुकी हैं।
अशोक पंडित का Jaya Bachchan पर फूटा सीधा गुस्सा
अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर लिखा है, “जया बच्चन जी का पैपराज़ी के खिलाफ बयान घमंडी एलीटिज़्म की तरह है। कुछ पैप्स के आक्रामक कवरेज की आलोचना करना एक बात है, लेकिन उस पेशे को पूरी तरह से नीचा दिखाना, जहां ज्यादातर लोग मेहनती प्रोफेशनल्स हैं, एक वरिष्ठ सदस्य और सांसद के लिए शोभा नहीं देता। यदि वे पैपराज़ी संस्कृति के खिलाफ इतनी पक्की राय रखती हैं, तो उन्हें अपने व्यवहार पर गौर करने का समय है।”
जया बच्चन की यूजर्स लगा रहे फटकार
साथ ही, अन्य सोशल मीडिया यूजर्स भी जया बच्चन को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और ट्रोल कर रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि जया बच्चन को इस तरह अपनी बात नहीं रखनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने कहा कि एक सांसद होने के नाते आपने मोदी सरकार की आलोचना करने के अलावा देश के लिए क्या किया है? कई ने यह भी कहा कि जया बच्चन जैसी नारीवादी भारत की संस्कृति को नष्ट करने के लिए जिम्मेदार हैं।
क्यों विवादों में आई जया बच्चन
महत्वपूर्ण है कि हाल ही में जया बच्चन ने पैप्स कल्चर पर टिप्पणी करते हुए कहा था, “ये चूहों की तरह हैं जो कहीं भी मोबाइल लेकर घुस जाते हैं। मेरा पापा जी के साथ कोई रिश्ता नहीं है। ये टाइट पैंट पहनकर बाहर खड़े रहते हैं और पूछते हैं कि ये क्या कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया की जमकर आलोचना की थी। इसके साथ ही जया बच्चन ने शादी के बारे में यह भी कहा था कि मुझे नहीं चाहिए कि मेरी नातिन शादी करे। शादी अब एक आउटडेटेड संस्था हो गई है। बस जिंदगी का आनंद लो। इन बयानों के चलते जया बच्चन काफी ट्रोल हो रही हैं।








Leave a Reply