Nothing OS 4.0: यदि आप नथिंग फोन यूजर्स हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। वास्तव में, नथिंग फोन कंपनी ने अपने यूजर्स को एक बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने नए ओएस या ऑपरेटिंग सिस्टम के माध्यम से लोगों को नया उपहार पेश किया है। कंपनी का कहना है कि इस नए ओएस के माध्यम से उपयोगकर्ताओं को नया और उन्नत इंटरफेस देखने को मिलेगा। इसके साथ ही कई हाईटेक और अनोखे फीचर्स को भी जोड़ा गया है। ‘GSMArena’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, नथिंग ओएस 4.0 को नथिंग फोन 3ए और नथिंग फोन 3ए प्रो में रोलआउट किया गया है।
Nothing OS 4.0 इन मॉडलों में सबसे पहले मचाएगा धूम
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि नथिंग ओएस 4.0 को जल्द ही नथिंग फोन 2, फोन 2ए, फोन 2ए प्लस और हाल ही में लॉन्च किए गए नथिंग फोन 3ए लाइट के लिए भी जारी किया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए ओएस का आधिकारिक रोलआउट 28 नवंबर 2025 से शुरू हो गया। इस तरह, उपयोगकर्ताओं को स्थिर और बेहतर सुविधाओं के साथ नए फंक्शन्स देखने को मिल सकते हैं।
नथिंग ओएस 4.0 को खास बनाते हैं ये आकर्षक बदलाव
यदि आप नहीं जानते हैं, तो आपको बता दें कि नथिंग ओएस 4.0 में ग्लिफ लाइटिंग को बेहतर बनाया गया है। इससे उपयोगकर्ताओं को आकर्षक डिजाइन देखने को मिलता है। यह फीचर एंड्रॉयड 16 ओएस के साथ आता है। इस प्रकार, ग्लिफ इंटरफेस को कस्टमाइज्ड करने का ऑप्शन उपयोगकर्ताओं को तीसरे पक्ष के ऐप्स के साथ शानदार तालमेल बनाने का अवसर प्रदान करता है।
इसके अलावा, नथिंग ओएस 4.0 के माध्यम से कैमरा सेक्शन को भी बेहतरीन बनाया गया है। इसमें लंबी मोशन फोटोज के साथ ऑडियो सपोर्ट, नए प्रीसेट, इंटेंसिटी कंट्रोल वाले फिल्टर, नए वॉटरमार्क और आर्टिस्टिक फ्रेम भी शामिल हैं। साथ ही, इसके यूआई के इंटरफेस में भी सुधार किया गया है। यदि आप कैमरा लवर हैं, तो आपके लिए यह नया अपडेट अत्यंत उपयोगी साबित हो सकता है।



