Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3: साल 2025 बॉलीवुड के लिए प्रेम कहानियों का साल साबित हुआ है। ‘दीवाने की दीवानियत’ से लेकर ‘सैयारा’ तक, दर्शकों ने इन फिल्मों को भरपूर प्यार दिया है। इसी वजह से, जब धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ फिल्म रिलीज हुई, तो दर्शकों ने इसे जबरदस्त प्यार दिया और फिल्म ने एक नई ऊँचाई हासिल की। यह फिल्म एक ऐसी प्रेम कहानी है जिसमें धोखा, नफरत, मोहब्बत, अफसोस, मतलब और खेल सब कुछ दिखाई देता है। हालांकि, यूनिक कहानी होने के बावजूद, यह मोहित सूरी की ‘सैयारा’ को पछाड़ने में असफल रही है। रविवार को ‘तेरे इश्क में’ ने शानदार कमाई की है।
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 3 में भारी उछाल
‘तेरे इश्क में’ मूवी का बजट लगभग 85 करोड़ रुपये के आसपास है। लेकिन इसने तीन दिनों में ही हाफ सेंचुरी पूरी करके नया रिकॉर्ड बनाया है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, वीकेंड पर 18.75 करोड़ रुपये। इसके साथ ही रविवार को कृति सेनन और धनुष की इस मूवी ने 18.75 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। ‘तेरे इश्क में’ ने कुल मिलाकर भारत में 51.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि, दर्शकों को इस प्रेम कहानी से कितना लगाव है।
कृति सेनन और धनुष की फिल्म ‘सैयारा’ को नहीं पछाड़ सकी
धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ की प्रतिस्पर्धा बॉक्स ऑफिस पर अहान पांडे और अनीत पड्डा की 570 करोड़ रुपये कमाने वाली ‘सैयारा’ से है। लेकिन यह तीन दिनों में एक भी दिन ‘सैयारा’ के सिंगल डे कलेक्शन को नहीं छू सकी है। ‘सैयारा’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि ‘तेरे इश्क में’ ने 16 करोड़ रुपये जुटाए थे। ‘सैयारा’ का शनिवार और रविवार का कलेक्शन 26 और 35.75 करोड़ रुपये रहा है। इसी के साथ, धनुष की इस फिल्म ने वीकेंड पर 17 और 18.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। इन आंकड़ों से यह स्पष्ट है कि, मोहित सूरी की प्रेम कहानी वर्तमान में आनंद एल राय की फिल्म पर भारी पड़ रही है। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।








Leave a Reply