120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 8: धनुष और कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ का प्रभाव अब साफ नजर आने लगा है। फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय की ‘ग्रैंड मस्ती 4’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट आई है। इन दोनों फिल्मों को रिलीज हुए 8 दिन हो चुके हैं, लेकिन अभी तक इनका बजट नहीं निकल सका है। आज हम आपको ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में जानकारी देंगे।
क्या कृति सेनन और धनुष का प्रभाव पड़ा ‘120 Bahadur’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर?
फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध की एक रोमांचक कहानी है।

फरहान अख्तर ने इस फिल्म में बहादुर भारतीय सैनिक मेजर शैतान सिंह भाटी का किरदार निभाया है। यह मूवी देशभक्ति से भरी हुई है। फिल्म का बजट लगभग 90 करोड़ है, लेकिन ‘120 बहादुर’ अभी तक सिर्फ 15.48 करोड़ रुपये ही कमा सकी है। रिलीज के आठवें दिन इसने केवल 47 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, फरहान की इस फिल्म का सबसे बुरा हाल उस दिन देखने को मिला। शुक्रवार को धनुष की ‘तेरे इश्क में’ ने दर्शकों का ध्यान खींचा और इस फिल्म ने पहले दिन 16.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
तेरे इश्क में का असर ‘Mastiii 4 Box Office Collection Day 8’ पर
रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की मस्ती फ्रेंचाइजी की ‘ग्रैंड मस्ती 4’ को 1 हफ्ते पहले ही रिलीज किया गया था।

लेकिन इसकी व्यस्क कॉमेडी दर्शकों को पसंद नहीं आई। 40 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 14.07 करोड़ रुपये ही कमाए हैं। रिलीज के आठवें दिन इसकी कमाई में भी गिरावट आयी, जब ‘मस्ती 4’ ने सिर्फ 22 लाख रुपये कमाए। इसका मुख्य कारण धनुष और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरे इश्क में’ को माना जा रहा है। इस बॉलीवुड फिल्म ने ‘मस्ती 4’ को बुरी तरह प्रभावित किया है। आने वाले दिनों में ये कमाई और भी घट सकती है। ये आंकड़े बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिए Sacnilk द्वारा जारी किए गए हैं।








Leave a Reply