Elvish Yadav: एल्विश यादव जल्द ही एमएक्स प्लेयर पर आने वाली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर‘ को लेकर चर्चा में हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है। लोग उनकी एक्टिंग डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच, वह एक्स प्लेटफार्म पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहे हैं। जहां एक ओर ‘औकात के बाहर’ ट्रेलर ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया है, वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर आविरा सिंह मासून के साथ एक वीडियो शेयर करके भी चर्चा का विषय बना लिया है। प्रीतिंदर और नैव प्रिंस के गाने ‘उफ्फ’ पर एल्विश ने एक रील शेयर की, जिसमें उनका अंदाज बहुत खास नजर आया।
आविरा सिंह मासून के साथ Elvish Yadav की अद्भुत केमिस्ट्री
एल्विश यादव ने ‘औकात के बाहर’ हीरो के रूप में ‘चले सिप सिप चाय की ट्रिप’ कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया, जहां आविरा सिंह मासून के साथ उनकी कमाल की केमिस्ट्री देखकर दर्शक दिल हार जाएंगे। वीडियो में गाड़ी में रोमांस और दोनों के जबरदस्त डांस मूव्स ने लोगों का दिल जीत लिया है। भले ही एल्विश डांस नहीं करते, लेकिन उनके एक्सप्रेशन हमेशा सभी का मन मोह लेते हैं। इस वीडियो में भी ऐसा ही देखने को मिला, जिसने यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बना दिया। ‘औकात के बाहर’ हीरो ने सभी को दीवाना बना दिया।
एल्विश यादव के वीडियो को मिले इतने मिलियन व्यूज
एल्विश यादव और आविरा सिंह मासून के इस वीडियो को 8 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। साथ ही, इसे 10.8 मिलियन व्यूज प्राप्त हुए हैं। लोग अपनी तारीफों की बौछार कर रहे हैं। फैंस लगातार देख रहे हैं और ‘एक नंबर’, ‘वाह राव साहब’ जैसे कमेंट्स के जरिए अपनी बेकरारी जाहिर कर रहे हैं।
आखिर किस नंबर पर ट्रेंड कर रहा औकात के बाहर ट्रेलर

दूसरी ओर, एल्विश यादव की ‘औकात के बाहर’ वेब सीरीज अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम की जाएगी, जो ट्रेलर रिलीज के बाद पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है।








Leave a Reply