Dhoni’s Viral Clip: Users Recall the Iconic Pair of Dharmendra and Amitabh Bachchan as Dhoni and Virat Kohli Come Together for a Unique Sight in Ranchi

Virat Kohli: झारखंड के रांची में जय और वीरु की नई जोड़ी देखने को मिली है। 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज रांची के ही जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाली है। इस महामुकाबले से पहले किंग कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस धोनी से मिलने पहुंचे। उन्होंने धोनी के घर डिनर किया। दोनों महान खिलाड़ियों की मुलाकात का दिल को छू लेने वाला वीडियो अब मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मुलाकात में खास बात ये रही कि, खाने के बाद धोनी खुद ड्राइव करते हुए विराट कोहली को छोड़ने कार से निकले। इस जोड़ी को देख यूजर्स कोधमेंद्र और अमिताभ बच्चन की शोले वाली जय और वीरु की जोड़ी की याद आ गई।

भारत और दक्षिण अफ्रीका मैच से पहले रांची में एम.एस धोनी ने लुटाया विराट कोहली पर प्यार

विराट कोहली और धोनी की मुलाकात का ये वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, मिस्टर कूल खुद गाड़ी चलाते हुए रन मशीन को छोड़ने कार से निकले हैं। इस दौरान दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे बड़ा भाई अपने छोटे भाई को विदा करने जा रहा हो। मीडिया के कैमरों के बीच दोनों आराम से गाड़ी में बैठे हुए हैं। खबरों की मानें तो धोनी ने विराट को होटल तक छोड़ा है।

देखें वीडियो

आपको बता दें, धोनी भले ही इस क्रिकेट सीरीज का हिस्सा ना हो लेकिन रांची में होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के मैच खेलने आए सभी भारतीय खिलाड़ी मिस्टर कूल से मिलने पहुंचे। महेन्द्र सिंह धोनी के घर हुए इस ग्रैंड डिनर की हर तरफ चर्चा है।

धोनी और विराट कोहली की खास मुलाकात

धोनी का ये वायरल वीडियो फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। यही वजह है कि, लोग मैच से ज्यादा इन दो बड़े खिलाड़ियों की खास मुलाकात की चर्चा कर रहे हैं। वीडियो पर प्यार लुटाते हुए एक यूजर लिखता है, ‘ये हैं शोले के जय और वीरु।’ दूसरा लिखता है, ‘विराट कोहली के लिए सिर्फ धोनी ही कार चला सकता है, ये इन दोनों के बंधन को दर्शाता है। तीसरा लिखता है, ‘यही होता है जब थाला किंग से मिलता है।’

  • Related Posts

    Yuzvendra Chahal धनश्री वर्मा से दूरी बनाए रखना चाहते हैं, शो में साझेदारी की अफवाहों पर व्यक्त किया सख्त नज़रिया

    Yuzvendra Chahal: युजवेंद्र चहल के बारे में कुछ महत्वपूर्ण खबरें आई हैं, जिसमें बताया गया है कि वह अपनी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के साथ ‘द 50’ शो में नजर…

    Harmanpreet Kaur: कप्तानी की अद्भुत पारी! हरमनप्रीत कौर ने अपने प्रचंड प्रदर्शन से टीम को प्लेऑफ में मजबूत किया और नए रिकॉर्ड बनाए।

    Harmanpreet Kaur: डब्ल्यूपीएल, यानी विमेंस प्रीमियर लीग में, 13 जनवरी को एआई यानी मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शानदार पारी निभाई। उनकी इस तूफानी पारी ने क्रिकेट की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights