Frequent Urination: इन 3 आहारों को छोड़कर सर्दी की रातों में बार-बार पेशाब की समस्या से छुटकारा पाएं।
बार-बार पेशाब आना : सर्दियों में रात के समय बार-बार पेशाब आने से अक्सर लोगों की नींद में खलल पड़ता है। इससे आलस्य और कभी-कभी गुस्से का अनुभव भी होता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रात में इतनी बार पेशाब क्यों आती है? अगर नहीं, तो इस लेख में जान लीजिए। बार-बार पेशाब सिर्फ तरल पदार्थों के सेवन से नहीं आता है, बल्कि ऐसे तीन खाद्य पदार्थ भी हैं जिनसे यह समस्या हो सकती है। अगर आप इन्हें खा रहे हैं, तो इन्हें अपनी थाली से हटा लें।
खट्टे फलों से होती है बार-बार पेशाब
कई लोगों को यह नहीं पता होता कि खट्टे फलों का सेवन बार-बार पेशाब आने का कारण बनता है। इनमें मौजूद साइट्रिक एसिड के कारण यह होता है। ये फल मूत्राशय में जनल पैदा करते हैं, जिससे पेशाब की इच्छा होती है। इसलिए रात के समय संतरे, मौसमी, टमाटर, नींबू, चकोतरा और अंगूर जैसे फलों से बचें।
चावल से भी आती है पेशाब
अगर आप रात में चावल खाते हैं, तो आज ही इसे अपनी डाइट से हटा दें। चावल में आर्सेनिक होता है, जो इसे मूत्रवर्धक बना देता है। यह शरीर में बार-बार पेशाब को उत्पन्न करता है, जिससे सोते वक्त कई लोगों को टॉयलेट जाना पड़ता है।
आराम से सोना है तो दही से करें तौबा
हालांकि सर्दियों में दही का सेवन कम लोग करते हैं, लेकिन जो करते हैं, उन्हें बार-बार पेशाब की समस्या हो सकती है। दही में लैक्टोज होता है, जिससे पेशाब की इच्छा बढ़ जाती है। लैक्टिक एसिड मूत्राशय में जलन पैदा कर इसका कारण बनता है।
ज्यादा पेशाब आना इन बीमारियों का भी संकेत
दिन हो या रात, बार-बार पेशाब आना अच्छा नहीं माना जाता है। यह कुछ गंभीर बीमारियों के संकेत भी हो सकते हैं। अधिक पेशाब आने वाले व्यक्ति को डायबिटीज, यूरिन इनफेक्शन, प्रोस्टेट, प्रेग्नेंसी, हाई बल्ड प्रेशर या फिर हार्ट से जुड़ी बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज नहीं करें और डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
अस्वीकृति: यह लेख और इसमें दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव मानना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से राय लें।
