Lifestyle

प्याज और लहसुन से हो सकता है कैंसर से बचाव, जानें डॉक्टर की चेतावनी इस्तेमाल से पहले

Cancer: प्याज और लहसुन खाने का स्वाद तो बढ़ाते हैं, लेकिन क्या आप इन्हें सही तरीके से खा रहे हैं? यह सच है कि प्याज और लहसुन के अपने खास फायदे होते हैं और उनका स्वाद भी अनोखा होता है। यदि आपको इन्हें सही तरीके से खाने का तरीका पता हो, तो ये कैंसर और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं। इसके लाभों के बारे में एम्स के विशेषज्ञ ने एक वीडियो साझा किया है। यह निश्चित रूप से आपके कैंसर हेल्थ के लिए लाभकारी साबित हो सकता है, जिसे आप आजमा सकते हैं।

डिटॉक्स और गट हेल्थ में प्याज और लहसुन का सेवन लाभदायक

डॉ. सौरभ सेठी इस वीडियो में बताते हैं कि अगर आप अपने स्वास्थ्य के बारे में गंभीरता से सोच रहे हैं, लिवर डिटॉक्स और कैंसर से बचाव को लेकर चिंतित हैं, तो प्याज और लहसुन के लाभ को जानना आवश्यक है। लोग इसे नियमित रूप से अपने भोजन में शामिल करते हैं। यह लिवर में डिटॉक्स एंजाइम को सक्रिय करता है और ट्यूमर के विकास को रोकने में सहायक है। यह गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह हैल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने के साथ इम्यून इलेक्ट्रोज को मजबूत करता है।

कैसे कैंसर से बचा सकता है प्याज और लहसुन

डॉ. सेठी यह भी सुझाव देते हैं कि प्याज और लहसुन को क्रश करके 10 मिनट के लिए छोड़ दें, उसके बाद ही इसका उपयोग करें। इससे एलिसिन, यानी एंटी कैंसर कंपाउंड तैयार होता है, जो आपको बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकता है। आप जब भी प्याज और लहसुन का सेवन करें, तो डॉ. सेठी द्वारा बताए गए तरीके का पालन कर सकते हैं।

डॉक्टर के अनुसार, यदि आप इस प्रकार प्याज और लहसुन का सेवन करते हैं, तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और आपको कोई समस्या नहीं होगी। यह समझना जरूरी है कि आप जिस प्रकार प्याज और लहसुन का उपयोग कर रहे हैं, वह आपके लिए लाभप्रद होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights