Palash Muchhal: युजवेंद्र चहल की rumored गर्लफ्रेंड आरजे महविश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी को लेकर ताना मारा जा रहा है। इस वीडियो में आरजे महविश कुछ ऐसा कहती हैं, जिसके बाद लोग इसे तीखी प्रतिक्रिया मान रहे हैं। वहीं स्मृति मंधाना और पलाश की टली हुई शादी को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में युजवेंद्र चहल की rumored गर्लफ्रेंड आरजे महविश ने कुछ ऐसा कह दिया, जिसे लेकर लोग पलाश मुच्छल पर कटाक्ष मान रहे हैं। आइए जानते हैं वीडियो में आखिर क्या कह रही हैं।
पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी टलने के बीच क्या बोली आरजे महविश
आरजे महविश अपने वीडियो में कहती हैं, “मर्द एक बड़ी प्यारी चीज होती है। जब पूछो, तब सिंगल ही होते हैं। देखो, मुझे सच और झूठ नहीं पता, पर जब मेरी शादी का वक्त आएगा, तो मेरा दूल्हा इधर-उधर होगा, और जो भी मेरे डीएम में है, वो सब बताना प्लीज। यह मत सोचना कि अब तो शादी हो रही है, उस पर ट्रस्ट करती होगी। नहीं, मैं किसी पर भरोसा नहीं करती, और किसी के लिए मैं नहीं कह सकती कि वो किसी के लिए भी कर सकता है। तुम उसके स्क्रीनशॉट्स पब्लिक कर देना, वरना मुझे व्यक्तिगत में भेज देना, मैं पब्लिक कर दूंगी।”
आरजे महविश ने पलाश मुच्छल पर क्या किया कटाक्ष
आरजे महविश यहीं नहीं रुकती, वह कहती हैं, “अगर मैं पब्लिक ना भी करूं तो मैं बस सुकून से निकल जाना चाहती हूं, मचाओ दोस्त।” स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी पर लोग खूब ताने मार रहे हैं और यूजर्स इस पर कमेंट करने में पीछे नहीं हैं। महविश यह भी कहती हैं कि “तुम लोगों ने फुल मजा दिया है, सही है मचाते रहो।” इस वायरल वीडियो को डेढ़ लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं और 2.1 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पलाश मुच्छल का नाम ले रहे हैं।
Palash Muchhal पर लगातार लगाए जा रहे आरोप
गौरतलब है कि पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन अचानक खबर आई कि उनकी शादी टाल दी गई है। इसके पीछे की वजह स्मृति के पिता की तबीयत खराब बताई जा रही है, लेकिन यूजर्स इसे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। इस बीच पलाश मुच्छल पर आरोपों की झड़ी लग चुकी है, जहां कथित तौर पर कोरियोग्राफर के साथ अफेयर और दूसरी तरफ एक महिला से फ्लर्ट करते हुए चैट वायरल हो रहे हैं। इसके अलावा उनकी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वे उन्हें प्रपोज करते हुए दिख रहे हैं। निस्संदेह, स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी पर लोगों की नज़रें बनी रहेंगी।



