120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 6: On its sixth day of release, who captured the audience’s preference between Farhan Akhtar and Vivek Oberoi?

120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 6: पिछले शुक्रवार को सिनेमाघरों में फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ और विवेक ओबेरॉय की ‘ग्रैंड मस्ती 4’ फिल्म का प्रीमियर हुआ था। इन दोनों प्रोजेक्ट्स से मेकर्स और दर्शकों को भारी उम्मीदें थीं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों की स्थिति संतोषजनक नहीं है। रिलीज के छठे दिन, दोनों बॉलीवुड फिल्मों को कलेक्शन हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। अगर आप इस वीकेंड किसी फिल्म को देखने का सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि दर्शकों को इनमें से कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है?

120 Bahadur Box Office Collection Day 6 में गिरावट

‘120 बहादुर’ फिल्म 1962 के भारत-चीन युद्ध में भारतीय आर्मी मैन मेजर शैतान सिंह भाटी की बहादुरी की सच्ची कहानी को दर्शाती है। इस किरदार को फरहान अख्तर ने निभाया है।

11-8 120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 6: On its sixth day of release, who captured the audience's preference between Farhan Akhtar and Vivek Oberoi?
पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

यह एक देशभक्ति से रुबरु कराती दिल को छू जाने वाली सच्ची घटना पर आधारित मूवी है। इसका बजट लगभग 90 करोड़ के आस-पास है, लेकिन अफसोस, फिल्म अभी तक अपना बजट भी नहीं निकाल पाई है। ‘120 बहादुर’ का कुल कलेक्शन 14 करोड़ रुपए है। रिलीज के छठे दिन फिल्म ने केवल 1 करोड़ रुपए कमाए हैं। पहले दिन पर, फरहान अख्तर की इस फिल्म ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की स्थिति गंभीर है।

Mastiii 4 पर भारी पड़े फरहान अख्तर के ‘120 बहादुर’

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की सफल ‘मस्ती’ फिल्म की फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट ‘ग्रैंड मस्ती 4’ भी 21 नवबंर को रिलीज हुआ था।

22-11 120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 6: On its sixth day of release, who captured the audience's preference between Farhan Akhtar and Vivek Oberoi?
पिक्चर क्रेडिट:Sacnilk

यह एडल्ट कॉमेडी से भरी फिल्म है। हालांकि, इसका बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन उम्मीद से बहुत बेहतर नहीं रहा है। ‘मस्ती 4’ का बजट लगभग 40 करोड़ है। फिल्म ने पिछले छह दिनों में सिर्फ 12.81 करोड़ रुपए कमाए हैं। इससे स्पष्ट हो जाता है कि दर्शकों ने इसे नकारा है। वहीं, फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की स्थिति इससे थोड़ी बेहतर है। ‘120 बहादुर’ ने 6 दिनों में 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। इन आंकड़ों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि फरहान अख्तर की फिल्म को ‘मस्ती 4’ से ज्यादा पसंद किया गया है। ये कलेक्शन के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

  • Related Posts

    Honey Singh: रैपर ने अश्लील वीडियो का ठिकरा जेनजी पर फोड़ा, जानें सफाई में गायनोलॉजिस्ट का नाम क्यों लिया?

    Honey Singh: बॉलीवुड के मशहूर रैपर और गायक हनी सिंह विवादों में हैं। दरअसल, दिल्ली में एक कॉन्सर्ट में उन्होंने ठंड और यौन संबंधों पर बेहद आपत्तिजनक बातें की थीं।…

    Priya Kapur ने संजय कपूर और करिश्मा कपूर के 10 साल पुराने तलाक का इस्तेमाल किया, जानिए उन्होंने क्या नई मांग रखी।

    Priya Kapur: संजय कपूर हालांकि इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन उनकी संपत्ति और वसीयत को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच उनकी पत्नी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Verified by MonsterInsights