T-Series Hanuman Chalisa: यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करके लोग व्यूज के माध्यम से पैसे कमाते हैं। यही कारण है कि यहाँ पर वीडियो को करोड़ों व्यूज मिलते हैं। लेकिन संकट मोचन हनुमान चालीसा ने जो रिकॉर्ड स्थापित किया है, वह भारत में इससे पहले कोई और नहीं कर पाया। हनुमान चालीसा अब भारत की पहली और एकमात्र वीडियो बन गई है, जिसने 5 बिलियन व्यूज हासिल किए हैं। इसके अलावा, यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शीर्ष 10 में शामिल है। हनुमान चालीसा पर जो व्यूज आए हैं, वे संकट मोचन के कितने भक्त हैं, इसका संकेत देते हैं। टी-सीरीज ने हनुमान चालीसा को 14 साल पहले यूट्यूब पर अपलोड किया था, और आज इस वीडियो को 5 अरब लोग देख चुके हैं। यह रिकॉर्ड बॉलीवुड भी नहीं बना सका है।
हनुमान चालीसा बनी भारत की सबसे ज्यादा व्यूज पाने वाली वीडियो
टी-सीरीज का यूट्यूब चैनल दिवंगत गुलशन कुमार का है। हनुमान चालीसा के भक्ति वीडियो को 10 मई 2011 को अपलोड किया गया था।
देखें वीडियो
इस वीडियो ने 5 अरब व्यूज प्राप्त कर लिए हैं और 20 मिलियन लोगों ने इसे लाइक किया है। इसके लिए यूट्यूब चैनल ने भक्तों का धन्यवाद करते हुए वीडियो के नीचे लिखा, “परमभक्त हनुमान जी की अत्यंत मंगलकारी हनुमान चालीसा के 500 करोड़ व्यूज हो गए हैं, इसमें सभी भक्तों का सम्पूर्ण योगदान है। आप सभी का बहुत-बहुत आभार।”
T-Series Hanuman Chalisa के इतिहास रचने पर क्या बोले चैनल के प्रमुख भूषण कुमार?
इस भक्ति गीत को ललित सेन ने लिखा था और मुख्य गायक हरिहरन हैं। हनुमान चालीसा पर मिल रहे रिकॉर्ड तोड़ व्यूज पर टी-सीरीज के प्रमुख भूषण कुमार की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, “हनुमान चालीसा लाखों लोगों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती है, जिनमें मैं भी शामिल हूं। मेरे पिता गुलशन कुमार ने अपने जीवन की आध्यात्मिक संगीत को घर-घर पहुंचाने के लिए समर्पित कर दिया, और यह उपलब्धि उनके विजन का प्रतिबिंब है। 5 बिलियन व्यूज तक पहुंचना और यूट्यूब के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप 10 में शामिल होना केवल एक डिजिटल उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह लोगों की अटूट भक्ति को दर्शाता है।”



