Babri Masjid: भारत में एक बार फिर बाबरी मस्जिद का नाम चर्चा में आने लगा है। इसका मुख्य कारण पश्चिम बंगाल में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण का ऐलान है, जिस पर राजनीतिक हलचल भी तेज हुई है। हालिया मुद्दा पश्चिम बंगाल से सीमा साझा करने वाले बिहार के एक बीजेपी नेता की टिप्पणी से संबंधित है, जिसमें उन्होंने भारत में राम मंदिर और मां जानकी मंदिर बनाने की बात की है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा है कि भारत की धरती पर अब कोई बाबरी मस्जिद नहीं बन सकेगी। दरअसल, 6 दिसंबर को बंगाल के मुर्शिदाबाद में नई बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखे जाने का ऐलान किया गया है, जिससे राजनीतिक संघर्ष शुरू हो गया है।
मुर्शिदाबाद में नई Babri Masjid निर्माण पर भड़क उठे बीजेपी नेता
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पटना से मस्जिद कमेटी को सख्त संदेश भेजा है।
विजय सिन्हा ने मुर्शिदाबाद जिले में बनने वाली नई बाबरी मस्जिद के बारे में कड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि “कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं होगा जो भारत की भूमि पर फिर से बाबरी मस्जिद बना सके। मां भारती के संतान जाग चुके हैं और अब बाबर का कोई भी वंशज बाबरी मस्जिद भारत में नहीं बनाएगा। भारत में भगवान राम का मंदिर और मां जानकी का मंदिर ही बनेगा।” विजय सिन्हा के इस बयान में मस्जिद निर्माण के पक्ष में बात करने वालों के लिए चेतावनी स्पष्ट है।
नई बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर तेज हुई तैयारियां!
मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में नई बाबरी मस्जिद के निर्माण को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जगह-जगह शिलान्यास समारोह से जुड़े पोस्टर लगाए जा रहे हैं। दरअसल, टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि बाबरी विध्वंस की बरसी यानी 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में नई मस्जिद के निर्माण के लिए नींव रखी जाएगी। इस शिलान्यास कार्यक्रम में कई मुस्लिम नेताओं की उपस्थिति होने की संभावनाएं जताई गई हैं। शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजक टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर हैं, जिनके देखरेख में यह कार्यवाही होने वाली है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी लगातार टीएमसी पर हमलावर है और ममता बनर्जी के प्रति कई चौकसी उठ रहे हैं।



