Stranger Things Season 5: कुछ वेब सीरीज हैं जिनकी मांग न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर भी है। इनमें से एक है स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5, जिसका पहला भाग नवंबर के अंत में रिलीज होने वाला था और फैंस इसे लेकर उत्सुक थे। आइए देखते हैं कि भारत के फैंस 26 या 27 नवंबर को आखिर कब इसे देख पाएंगे। इसे देखने के लिए वीकेंड पर आपको कुल कितने घंटों की ज़रूरत पड़ेगी। साथ ही, नेटफ्लिक्स प्लेटफार्म पर आप स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 देख सकेंगे। आइए, इसके बारे में पूरी जानकारी जानते हैं।
भारत में कब रिलीज हो रही Stranger Things Season 5
जहां तक स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 के रिलीज टाइम की बात है, तो यह अमेरिका और कनाडा में 26 नवंबर को रात 8:00 बजे जारी होगा। लेकिन भारत के फैंस को थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में फैंस इसे 27 नवंबर को सुबह 6:30 बजे देख सकेंगे।
स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 में इन स्टार्स ने दिखाई गजब अदाकारी
मिली बॉबी ब्राउन, फिन वोल्फहार्ड, गोटन, कलेब मैकल फिलम, नोहा स्टारर और द डफर ब्रदर्स की ‘स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5’ को लेकर फैंस में अद्भुत दीवानगी है। हर अभिनेता का अपना एक अलग दबदबा है और इस सीरीज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका इसे खास बनाती है। लोगों की इस दीवानगी के पीछे यह भी वजह है कि हर सीजन को इतना प्यार मिल रहा है कि सीजन 5 के 2 भागों को रिलीज करने का निर्णय लिया गया है, ताकि क्रेज बना रहे।
इन भाषाओं में रिलीज हो रही स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5
स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 को केवल अंग्रेजी नहीं, बल्कि हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जा रहा है, ताकि फैंस को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
जानिए स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 एपिसोड का समय
जहां तक बात करें स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 के एपिसोड ‘द क्रॉल’ की, तो इसकी अवधि 1 घंटे 8 मिनट है। दूसरे एपिसोड ‘द वैनिशिंग’ का समय 54 मिनट है। तीसरे एपिसोड ‘द टर्नबो ट्रैप’ की अवधि 1 घंटे 6 मिनट है, और आखिरी एपिसोड ‘सॉर्सेसर’ 1 घंटे 23 मिनट का होगा। इसके लिए आपको लगभग 4.5 घंटे की आवश्यकता होगी।
स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 पार्ट 2 कब होगी रिलीज
पहले चार एपिसोड देखने के बाद, स्ट्रेंज थिंग्स सीजन 5 के फैंस को अगले भाग के लिए कुछ और इंतज़ार करना पड़ेगा, क्योंकि दूसरे भाग को 26 दिसंबर 2025 को रिलीज किया जा सकता है।



