Technology

Realme P4X 5G: Realme GT 8 Pro के बाद एक और दमदार फोन की तैयारी, शानदार फीचर्स बहुत ही किफायती कीमत पर उपलब्ध!

Realme P4X 5G: चीन की कंपनी रियलमी ने हाल ही में 20 नवंबर को रियलमी जीटी 8प्रो फोन को लॉन्च किया। लगभग 73000 की कीमत में उपलब्ध इस फोन में अद्भुत फीचर्स हैं। जैसे ही इस फोन की चर्चा चालू थी, अचानक रियलमी का नया मोबाइल सुर्खियों में आ गया है। रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है, और खास बात यह है कि इसे 20 हजार से कम में पेश किया जा सकता है। इसमें रियलमी जीटी 8प्रो की तरह 7000 mAh की बैटरी

Realme P4X 5G के संभावित फीचर्स और अनुमानित कीमत

रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन की कीमत और फीचर्स के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि इसे MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें उपयोगकर्ताओं के अनुभव को बढ़ाने के लिए 6.78 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले हो सकती है।

इसका रिफ्रेश रेट 120Hz हो सकता है। इसमें 8GB की रैम और 256GB स्टोरेज हो सकती है। फोन में 7000mAh की बैटरी और 45W का सुपरफास्ट चार्जर हो सकता है। ये Android 15 पर काम कर सकता है। फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा मिल सकते हैं, जिसमें 50MP का मुख्य कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। रियलमी पी4 एक्स 5जी फोन को ओवर हीटिंग से बचाने के लिए VC Cooling फीचर हो सकता है। यह फोन एक साथ 18 ऐप्स चलाई जा सकती है। रियलमी इसे 20 हजार से कम कीमत में लॉन्च कर सकता है।

रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन के संभावित स्पेसिफिकेशन

फीचर रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन
प्रोसेसर MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर हो सकता है।
ऑपरेटिंग सिस्टम Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है।
स्टोरेज 8GB रैम और 256GB स्टोरेज हो सकता है।
कैमरा 50MP का मुख्य कैमरा और 16 MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है।
डिस्प्ले 6.78 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले हो सकती है।

रियलमी पी 4एक्स 5जी फोन की लॉन्च डेट, फीचर्स और कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं आई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसे 12 दिसंबर 2025 को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights