120 Bahadur vs Mastiii 4 Box Office Earnings on Day 5: ‘120 Bahadur’ Dominates Adult Comedy, Discover Who Reigns Supreme—Vivek Oberoi or Farhan Akhtar?
120 Bahadur Vs Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर की 120 बहादुर और विवेक ओबेरॉय की मस्ती 4 का प्रभाव उतना नहीं दिखाई दे रहा है, जितना दर्शकों को उम्मीद थी। फिर भी, दोनों फिल्में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दे रही हैं। इन दोनों के कलेक्शन में मामूली अंतर है। जहाँ एक ओर फरहान अख्तर ‘120 बहादुर’ के जरिए देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं विवेक ओबेरॉय एड्र्ट कॉमेडी के साथ दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं। मंगलवार को भी इसका असर देखने को मिला है। यदि आप इन दोनों में से किसी एक फिल्म को देखने की योजना बना रहे हैं, तो जानें किसने अधिक कमाई की है?
120 Bahadur Box Office Collection Day 5 कितना हुआ है?
1962 में भारत और चीन के बीच हुए युद्ध के महानायक मेजर शैतान सिंह भाटी की भूमिका फरहान अख्तर ने निभाई है।

ये फिल्म वास्तविक कहानी पर आधारित है। इसे देखने के बाद दर्शकों के रोंगटे खड़े हो गए हैं। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रभाव उतना नहीं है, जितना उम्मीद की जा रही थी। लगभग 90 करोड़ की लागत से बनी इस देशभक्ति फिल्म ने रिलीज के 5 दिनों में 13 करोड़ रुपए की कुल कमाई की है। जो कि, अपेक्षाकृत कम है। पहले दिन 2.25 करोड़ कमाने वाली इस फिल्म ने पांचवे दिन सिर्फ 1.50 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। कमाई के ये आंकड़े काफी निराशाजनक हैं।
फरहान अख्तर की फिल्म पर क्या भारी पड़ रही Mastiii 4?
ग्रैंड मस्ती 4 मूवी का बजट लगभग 40 करोड़ है। अपने पहले तीन पार्ट की तरह यह इस बार दर्शकों को लुभाने में असफल नजर आ रही है।

रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी की एड्र्ट कॉमेडी लोगों को प्रभावित नहीं कर रही है। इसे फिल्म के धीमे कलेक्शन से समझा जा सकता है। ‘मस्ती 4’ ने कुल 11.70 करोड़ रुपए की कमाई की है। रिलीज के पांचवें दिन इस फिल्म ने 1.630 करोड़ का कलेक्शन किया। ये ‘120 बहादुर’ से केवल 10 लाख ज्यादा है। आपको बता दें, कुल कलेक्शन में फरहान अख्तर की फिल्म ‘120 बहादुर’ आगे है। इसने अभी तक 13 करोड़ रुपए की कमाई की है। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखकर लगता है कि, ये फ्लॉप साबित होती हुई दिखाई दे रही हैं। ये कमाई के आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।
